एक्सप्लोरर

हैलट में नहीं थम रहा बवाल, नर्सिंग स्टाफ ने किया सीएमएस का घेराव, कहा- हमें बदनाम करनी की साजिश

कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की नाराजगी देखने को मिली. मुर्दों को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए जाने के मामले में उन्होंने सीएमएस का घेराव किया.

कानपुर. हैलट अस्पताल में मुर्दों को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने के मामले में कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां मामले की जांच चल रही है. वहीं दूसरी तरफ नर्सिंग स्टाफ ने आज सीएमएस हैलट अस्पताल डॉ. ज्योति सक्सेना का दफ्तर घेर लिया. नर्सिंग स्टाफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में सच छिपाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को बदनाम करने का भी आरोप लगाया है.

सीएमएस से लगाई इंसाफ की गुहार
नर्सिंग स्टाफ की नाराजगी प्राचार्य-उप प्राचार्य के आमने-सामने आने के बाद देखी जा रही है. आज नर्सिंग स्टाफ नाराज होकर हैलट अस्पताल की सीएमएस डॉ. ज्योति सक्सेना के पास पहुंचा और उनका घेराव करते हुए नर्सों को बदनाम करने का आरोप लगाया. नर्सों ने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र किया जा रहा है. मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है और उन पर दोष मढ़ा जा रहा है. यही नहीं पूरे मामले में सच छिपाने की कोशिश की जा रही है. नर्सों ने सीएमएस से न्याय दिलाने की गुहार भी लगाई. नर्सिंग स्टाफ ने इस पूरे मामले में खुद को बेकसूर बताया है. वहीं सीएमएस ने कहा  कि लिखा पढ़ी ना होने के चलते मामले में घालमेल हुआ है.

दो लोग निलंबित
बता दें कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन हुआ था. कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. ऋचा गिरी को रिपोर्ट दी थी. इसमें न्यूरोसाइंसेज कोविड अस्पताल में तैनात सिस्टर इंचार्ज मंजुलिका मिश्रा और फार्मासिस्ट नागेंद्र वाजपेई को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया. साथ ही न्यूरोसाइंसेज कोविड अस्पताल के अधीक्षक और अस्पताल के सभी चार फ्लोर पर तैनात दो-दो नर्सिंग स्टाफ को शो कॉज नोटिस भी दिया गया था. मामले में प्राथमिक रूप से 2 लोगों का निलंबित कर दिया गया है. वहीं, 8 कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर मामला: साक्षी महाराज बोले- रसीद दिखाकर अपना दान वापस ले सकते हैं संजय सिंह और अखिलेश यादव

कानपुर में कोरोना वायरस से दो मरीजों की गई आंख की रोशनी, नहीं हुई थी ब्लैक फंगस की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget