एक्सप्लोरर

कानपुर में झमाझम बारिश के बाद जलभराव बना मुसीबत, जाम से थमी शहर की रफ्तार

कानपुर में बारिश ने लोगों को राहत दी है। लेकिन इस बारिश ने नगरवासियों के तमाम मुसीबतें भी बढ़ा दीं है। जगह जगह जलभराव ने पूरे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। कई इलाके तो टापू से नजर आने लगे।

कानपुर, एबीपी गंगा। शहर में गर्मी और उमस परेशान लोगों को बारिश से राहत तो मिली लेकिन ये आफत तब बन गई जब कई जगह जलभराव की समस्या सामने आई। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच कानपुर मानसून के पहले दौर की बारिश में ही त्राहिमाम करने लगा। शहर में कई जगह टापू जैसा दृश्य दिखने लगा। यही नहीं लोगों को सबसे बड़ी दिक्कत तो तब हुई जब उनके घरों में पानी भर गया। जब बारिश रुकी तो लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा।

नगर निगम जो नहर निगम कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। क्योंकि नगर निगम ने दावा किया था कि शहर में नाला निर्माण और नाला सफाई का काम पूरा कर लिया गया था। यही नहीं नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा और मेयर प्रमिला पांडेय ने खुद अपनी पीठ थपथपाई थी। लेकिन बारिश ने इन सारे दावों की पोल खोल दी।

शहर के पॉश इलाके आर्यनगर, स्वरूप नगर, तिलक नगर में जलभराव देखने को मिला बल्कि कहना गलत नहीं होगा कि पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पहले बारिश और फिर जलभराव के कारण पूरे शहर में जाम की स्थित बनी हुई है, लोग डर की वजह से अपनी जगह पर रुक गए।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने आठ से 10 मिमी बारिश दर्ज की है। अगले 24 घंटों के दौरान शहर में झमाझम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर रिमझिम फुहारें पड़ सकती हैं।

10 जुलाई को हो सकती है भारी बारिश

सीएसए के मौसम विभाग ने दस जुलाई को अबतक की सर्वाधिक बारिश की संभावना जताई है। ऐसा अनुमान है कि इस दिन 120 मिमी तक बारिश हो सकती है। इस महीने शहर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम की माने तो इस महीने होने वाली 265 मिमी औसत बारिश से सापेक्ष 90 फीसद बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में पांच से दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget