एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के MLA बेटे अब्बास अंसारी की अर्जी पर सुनवाई, जानें- HC ने क्या सुनाया फैसला

Prayagraj News: मऊ के दक्षिण टोला में अब्बास अंसारी पर एफआईआर दर्ज हुई थी. मामला एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट मऊ में विचाराधीन है. अब्बास अंसारी की अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनवाई की.

UP News: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) की अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने सुनवाई की. राज्य सरकार ने हलफनामा दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा. अर्जी पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर लगी रोक बढ़ाने का फैसला सुनाया है. 20 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी. बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आचार संहित उल्लंघन का मामला है. मऊ के दक्षिण टोला में अब्बास अंसारी पर एफआईआर दर्ज हुई थी. मामला एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट मऊ में विचाराधीन है. अर्जी में मऊ पुलिस की आगे की कार्यवाही को रद्द करने की मांग की गई है.

हाईकोर्ट में विधायक अब्बास अंसारी की अर्जी पर सुनवाई

अब्बास अंसारी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जुलूस निकाला था. आरोप है कि जुलूस में 100 चार पहिया और दो पहिया वाहन शामिल थे. अब्बास अंसारी ने चुनाव प्रचार पर गाड़ियों को ले जाने के लिए अनुमति नहीं ली थी. 12 फरवरी 2022 को अब्बास अंसारी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गई. अब्बास अंसारी के वकील उपेंद्र उपाध्याय ने दलील दी कि सियासत के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर 20 नवंबर तक रोक बरकार

याचिकाकर्ता ने चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियों का काफिला नहीं निकाला था. केवल जनसंपर्क अभियान पर थे. उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ियों की अनुमति दी गई थी. जस्टिस राजबीर सिंह की सिंगल बेंच ने अब्बास अंसारी की याचिका पर सुनवाई की. राज्य सरकार की तरफ से पेश वकील ने हलफनामा दाखिल करने का समय मांगा. अदालत ने मांग को मंजूर करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 20 नवंबर तय कर दी. तब तक अब्बास अंसारी के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर रोक बरकार रहेगी. अब्बास अंसारी ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक हैं.

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के परिवार को एक और झटका, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को HC ने नहीं दी राहत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget