एक्सप्लोरर

BJP सांसद साक्षी महाराज का दावा- यूपी और बंगाल जीतने में ओवैसी करेंगे मदद

साक्षी महाराज ने कहा, "यह ईश्वर की कृपा है. ईश्वर उन्हें शक्ति दें. उन्होंने बिहार में हमारी मदद की और अब वे उत्तर प्रदेश के पंचायत और विधानसभा चुनावों में और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी हमारी मदद करेंगे."

लखनऊ: उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने यह दावा करके एक और राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मदद की थी. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भी ओवैसी हमारी मदद करेंगे. बीजेपी सांसद ने कहा कि यूपी और बंगाल चुनाव में एआईएमआईएम की भागीदारी से बीजेपी को राज्यों को जीतने में मदद मिलेगी.

साक्षी महाराज ने कहा, "यह ईश्वर की कृपा है. ईश्वर उन्हें शक्ति दें. उन्होंने बिहार में हमारी मदद की और अब वे उत्तर प्रदेश के पंचायत और विधानसभा चुनावों में और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी हमारी मदद करेंगे." विरोधियों द्वारा एआईएमआईएम को अक्सर बीजेपी की 'बी' टीम कहा जाता रहा है कि क्योंकि यह पार्टी धार्मिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण करने में बीजेपी की मदद करती है. हालांकि, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बयान पर जोरदार नाराजगी जताई है और अपने राजनीतिक दल के साथ बीजेपी की मदद करने से साफ इनकार किया है.

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव

ओवैसी ने पिछले साल बिहार में चुनाव लड़ा था. कहा जाता है कि ऐसा करके उन्होंने विपक्ष के मुस्लिम वोट काटे और इससे एनडीए को जीत हासिल हुई. उनकी पार्टी ने बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में 5 सीटें जीतीं. जबकि एनडीए ने महागठबंधन से केवल 15 सीटें ज्यादा जीती थीं, ऐसे में ओवैसी की 5 सीटें बेहद अहम हो जाती हैं. इसी के चलते चुनावों के बाद कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने ओवैसी को 'बीजेपी की बी टीम' करार दिया था.

ओवैसी की पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है, वो भी बीजेपी के पूर्व सहयोगी ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाले एक मोर्चे के हिस्से के रूप में. इसी के चलते ओवैसी ने मंगलवार को राजभर के साथ पूर्वी यूपी के कुछ जिलों का दौरा किया था. बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

यह भी पढ़ें-

यूपी में बदलेगा शिक्षकों के इंक्रीमेंट का तरीका, अब कॉर्पोरेट अप्रेजल सिस्टम के हिसाब से बढ़ेगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget