एक्सप्लोरर

Hathras News: धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लोगों की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत, जमकर हुई मारपीट, मामला दर्ज

Hathras Police: डीएसपी ब्रह्म सिंह (Brahm Singh) ने बताया कि थाना जटोई चौकी के इंचार्ज सिपाही के साथ फेसबुक पर पोस्ट हुए आपत्तिजनक वीडियो के सिलसिले में गांव गए तो उनसे अभद्रता की गई है.

Hathras News: यूपी के हाथरस (Hathras) जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव जटोई में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आयोजकों की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई. कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की कर दी. इससे वहां पर खासा हंगामा खड़ा हो गया. आयोजकों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया. सूचना पाकर सीओ सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक भी देर रात गांव पहुंच गए थे और मामले को शांत करने में लग गए.

दरअसल, पिछले कई दिन से गांव जटोई में एक धार्मिक आयोजन चल रहा था. बुधवार को इस आयोजन का एक विवादास्पद वीडियो वायरल हुआ. कुछ लोगों ने इसकी जानकारी इलाके की पुलिस चौकी को दी तो पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए. पुलिसकर्मियों ने जब आयोजकों से इस कार्यक्रम की अनुमति दिखाने के लिए कहा तो आयोजकों से पुलिसकर्मियों की भिड़ंत हो गई. बता दें कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट और अभद्रता की. इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया.

क्या है पूरा मामला?
आयोजकों का कहना है कि पुलिस ने वहां आकर तोड़फोड़ की और बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध के चित्रों को जमीन पर फेंक दिया. सूचना पाकर कोतवाली निरीक्षक सादाबाद के अलावा देर रात सीओ सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंच गए. मौके पर काफी पुलिस बल तैनात था. अधिकारी मामले को शांत करने में लगे थे. पुलिस ने इस मामले में 16 नामजद तथा 50-60 अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

डीएसपी ब्रह्म सिंह ने बताया कि थाने की जटोई चौकी के इंचार्ज सिपाही के साथ फेसबुक पर पोस्ट हुए आपत्तिजनक वीडियो के सिलसिले में गांव गए तो उनसे अभद्रता हुई. मामले में कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव में किसी से कोई अभद्रता नहीं की है. 

यह भी पढ़ें:-

UP News: 'जोशीमठ में बड़ी त्रासदी के बावजूद नींद से नहीं जागी सरकार', अखिलेश यादव ने की उचित मुआवजे की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget