एक्सप्लोरर

UP News: तीन फेरे लेने के बाद दुल्हन ने अग्निकुंड को मारी लात, दुल्हे के सामने शादी से किया इनकार

Hathras News: शादी समारोह यहां एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया था, दोनों तरफ के रिश्तेदार आए हुए थे. सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था, पहले जयमाला हुई और फिर इसके बाद बारातियों और घरातियों ने खाना भी खाया. 

Hathras News: यूपी के हाथरस में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के फेरों के बीच दुल्हन ने अचानक अग्निकुंड में लात मार दी और दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन बिना किसी की बात सुने मंडप से चली गई. दुल्हन का ये रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस घटना के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया, जिसके बाद बिना शादी के दूल्हा लौट गया. 

खबर के मुताबिक. 23 नवंबर को हाथरस जिले नवल गांव में रहने वाले जितेंद्र की शादी टूंडला की रहने वाली भावना से शादी हो रही थी. शादी समारोह यहां एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया था. दोनों तरफ के रिश्तेदार आए हुए थे. सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था. पहले जयमाला हुई और फिर इसके बाद बारातियों और घरातियों ने खाना भी खाया. 

तीसरे फेरे पर दुल्हन ने मंडप को मारी लात
जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे शुरू हुए. मंडप के आसपास सभी परिवार और रिश्तेदार बैठे थे. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. पंडित जी ने मंत्रोच्चारण शुरू किए और फिर फेरे शुरू हुए, तीन फेरे होने के बाद अचानक दुल्हन को इतना गुस्सा आया कि उसने एकदम फिल्मी स्टाइल में अग्निकुंड में जोर से लात मारी और शादी से इनकार कर दिया. 

दूल्हे पर लगाया शराब पीने का आरोप
दुल्हन ने इतनी तेज लात मारी की अग्नि कई लोगों पर भी जा गिरी. इसके बाद वो दनदनाती हुई मंडप से चली गई. ये देखकर हर कोई हैरान रह गया. दुल्हन ने आरोप लगाया कि वो उस लड़के से शादी नहीं करेगी क्योंकि उसने शराब पी हुई है और वो शराबी है. वहीं दूसरी तरफ वर पक्ष का आरोप है कि लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसलिए उसने ये कांड किया है. इस विवाद बढ़ने के बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया. इसके बाद दूल्हा बिना शादी के बारात वापस ले गया.

Silkyara Tunnel Rescue Live: टनल के अंदर तीन मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, परिजनों से बात कर हुए भावुक, ऑगर मशीन टूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget