एक्सप्लोरर

Hathras News: दुल्हन के जोड़े में बोर्ड का एग्जाम देने पहुंची युवती, पति शेरवानी में गेट पर करता रहा इंतजार

UP News: हाथरस में रीमा दुल्हन के जोड़े में अपनी कला वर्ग की परीक्षा देने कॉलेज आई थी. उसके बाद कॉलेज के स्टाफ ने रीमा और उसके पति के साथ फोटो शूट किया और उसका पति उसे अपने साथ ले गया.

Hathras News: हाथरस (Hathras) में एक लड़की उस समय चर्चा का विषय बन गई जब वह दुल्हन के जोड़े में परीक्षा देने कॉलेज पहुंच गई. दरअसल, हाथरस के सादाबाद के महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में शादी के जोड़े में पेपर देने आई युवती ने सभी की नज़रों में शिक्षा की अहमियत को बड़ा दिया. फेरे होने के बाद शादी के लाल जोड़े में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा ने सबको उसकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया.

दुल्हन के साथ मारपीट, दहेज की मांग की घटनाएं तो अक्सर सामने आती रहती हैं, पर शिक्षा का असली मतलब तो तब समझ में आता है, जब मायके के साथ ससुराल भी उसकी हौसला अफजाई करने के लिए आगे बढ़ जाता है और शिक्षा के लिए बेटा बेटी नहीं बल्कि दुल्हन को भी परीक्षा दिलाने के लिए उसका हौसला बढ़ाता है. ये घटना तब और भी ख़ास हो गई जब परीक्षा के बाद दुल्हन को लेने उसका पति शेरवानी में परीक्षा केंद्र पहुंच गया. 

क्या है पूरा मामला?
हाथरस के गांव नगला बेरू की रहने वाली एक छात्रा रीमा इंटरमीडिएट की छात्रा है, जिसकी शादी मंगलवार को हुई तो वहीं बुधवार को रीमा की विदाई होनी थी, लेकिन बुधवार को उसके इंटरमीडिएट कला वर्ग की परीक्षा थी. विदाई से पहले मेहंदी और लाल जोड़े में सजी दुल्हन परीक्षा देने पहुंच गई. दुल्हन जब शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची तो सब हैरान रह गए. 

शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद  बुधवार को रीमा अपनी कला वर्ग की परीक्षा देने कॉलेज आई थी. सुबह 8 बजे से 11.15 तक रीमा ने अपनी परीक्षा दी, उसके बाद कॉलेज के स्टाफ ने रीमा और उसके पति के साथ फोटो शूट किया और रीमा का पति रीमा को अपने साथ ले गया. दुल्हन रीमा ने बताया कि मेरी कला वर्ग की 12 वीं की परीक्षा थी, जिसके लिए मैं कॉलेज आई हूं और पेपर देने के बाद मेरी विदाई होगी. पति और अन्य ससुरालवालों ने मेरा हौंसला भी बढ़ाया है, जिससे में शादी के जोड़े में ही अपनी परीक्षा दे सकी. वहीं दूल्हा भी परीक्षा देने आई रीमा का इंतजार करता रहा और परीक्षा समाप्त होने के बाद रीमा को अपने साथ ले जा सका.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन पर दिया जवाब, जातीय जनगणना को लेकर केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget