एक्सप्लोरर

Hathras Accident: 4 थानों के सामने से गुजरा लोडर, किसी ने नहीं रोका, सीएम के निर्देश को दिखाया ठेंगा, अब 17 की मौत, 16 की हालत गंभीर

Hathras Bus Accident: हाथरस में हुए सड़क हादसे में अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि इस हादसे में 16 लोग गंभीर रुप से घायल हैं. वहीं फिर पुलिस की लापरवाही सामने आई है.

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पांच बच्चे और पांच महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गये. इस घटना के बाद फिर से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है. हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम यह दुर्घटना उस समय कुंवरपुर गांव के पास हुई, जब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में बस ने वैन को टक्कर मार दी.

इनकी हो चुकी है मौत
घटनास्थल जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है. एसपी ने बताया कि 16 घायल हो गए हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि इन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.  पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान इरशाद (25), मुन्ने खान (55), मुस्कान (16), टल्ली (28), तबस्सुम (28), नजमा (25), भोला (25), खुशबू (25), जमील (50), छोटे (25), अयान (दो), सुफियान (एक), अल्फाज (छह), शोएब (पांच) और इशरत (50) के रूप में हुई है. 

मरने वालों में खबर लिखे जाने तक 12 लोगों के नाम सामने आए हैं. अग्रवाल ने बताया कि ये सभी लोग हाथरस से आगरा जा रहे थे. घटना की सूचना पर जिलाधिकारी आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे. वहीं, एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडेय पंचदशनाम जूना अखाड़े में शामिल, कई मंदिरों का बना महंत

सीएम के आदेश को दिखा रहे ठेंगा 
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. हालांकि इस घटना के बाद एक बार फिर यूपी पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. बताया जाता है कि लोडर चार थानों के सामने से होकर निकला लेकिन किसी भी थाने की पुलिस ने उसे नहीं रोका है. जबकि सीएम योगी का सख्त निर्देश है कि लोडिंग गाड़ियों से सवारियां नहीं ढोई जाएं.

दरअसल, जिस लोडर से सामान लाया जाता है इसमें सवाल होकर 35 लोग जा रहे थे. ये लोडर खंदौली से चला था और घटना होने तक यह चार थानों के सामने से गुजरा था. इसमें खंदौली, सादाबाद, चंदपा और सासनी कोतवाली है. लेकिन लोडर को किसी भी थाने की पुलिस ने नहीं रोका था जिसके बाद यह हादसा हुआ है.  

इस बीच, पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर और अलीगढ़ की आयुक्त चैत्रा बी. भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
Muzaffarnagar News: ईरान में लापता हुआ मुजफ्फरनगर का युवक, बेटे की सलामती के लिए मां की दुआ
ईरान में लापता हुआ मुजफ्फरनगर का युवक, बेटे की सलामती के लिए मां की दुआ
नोएडा: प्यार, पैसा और कत्ल, 3 लाख के लालच में प्रेमी ने की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: प्यार, पैसा और कत्ल, 3 लाख के लालच में प्रेमी ने की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
LPG के दाम बढ़े तो 6 शब्दों में अखिलेश यादव ने बोला केंद्र पर बड़ा हमला, 'जब जाएंगे...'
LPG के दाम बढ़े तो 6 शब्दों में अखिलेश यादव ने बोला केंद्र पर बड़ा हमला, 'जब जाएंगे...'

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget