एक्सप्लोरर

उम्र 74 साल, राष्ट्रपति से लेकर प्रधानी तक 93 चुनाव लड़ चुके हैं आगरा के हसनूराम, फिर से मैदान में उतरे

आगरा के हसनूराम 1984 से लगातार चुनाव लड़ रहे हैं. वे लगातार हारे भी लेकिन उनका जोश और जुनून कभी कम नहीं हुआ. उम्र 74 साल की हो चुकी है लेकिन जज्बे में कहीं से भी कोई कमी नहीं.

आगरा: जब किसी शख्स का जुनून हद से गुजर जाए तो उस व्यक्ति की पहचान बन जाती है. ये बात पूरी तरह सटीक बैठती है हसनूराम अम्बेडकरी पर. उम्र है 74 साल और इस बार जिला पंचायत चुनाव में दावेदारी ठोंक रहे हैं. आपको बता दें कि, ये उनका पहला चुनाव नहीं है बल्कि 93वां चुनाव है. भले ही वो अभी तक कोई चुनाव नहीं जीते हैं, लेकिन उन्हें इस बात को फख्र है कि संविधान ने उन्हें चुनाव लड़ने का जो अधिकार दिया है. 74 वर्ष की उम्र की दहलीज पर खड़ा ये व्यक्ति दशकों से लगातार चुनावी रण क्षेत्र में उतरता आया है. आगरा के खेरागढ़ तहसील के राम नगर गांव के रहने वाले हसनूराम का चुनाव लड़ने का जोश और जुनून अपने आप में मिसाल है.

लगातार हारते रहे लेकिन चुनाव लड़ते रहे

आगरा में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड 30 से इस बार जिला पंचायत की निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दावेदारी कर रहे हैं. 1984-85 के दौर में उन्होंने पहला चुनाव लड़ा और उसके बाद चुनाव हारते चले गए लेकिन चुनाव लडना नहीं छोड़ा. यही नहीं, उनकी पत्नी भी चुनाव लड़ चुकी हैं. इस बार उनकी पत्नी सूरमा देवी ने भी नगला दूल्हे खां से प्रधानी के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है.

राष्ट्रपति से लेकर ग्राम प्रधान तक का लड़ चुके हैं चुनाव

हसनूराम 1984 से अब तक लगातार चुनाव लड़ रहे हैं. 1988 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आवेदन किया था, लेकिन पर्चा खारिज हो गया. इसके बाद वो लोकसभा, विधानसभा से लेकर जिला पंचायत और अन्य चुनाव हर बार लड़ते रहे. साल 2020 में एमएलसी चुनाव में उन्होंने शिक्षक और स्नातक दोनों सीट से चुनाव लड़ा है.

ये भी पढ़ें.

UP Panchayat Election 2021: बिजनौर में बीजेपी को हराने के लिये सपा-रालोद ने मिलाया हाथ, बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget