एक्सप्लोरर

‘संन्यास दिलाने वाले बीजेपी में या ऊपर चले गए’, सुबोध उनियाल के बयान पर हरीश रावत का पलटवार

Uttarakhand News: कांग्रेस नेता हरीश रावत 2016 में अपनी सरकार गिरने का दर्द आज तक नही भूले हैं. आज भी वो अपनी सरकार गिराने वाले को माफ नहीं कर पाए हैं. उन लोगों के खिलाफ अक्सर बयान देते रहते हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत आज कल काफी हाजिर जवाब लग रहे हैं. हरीश रावत आने वाले चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर भी आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं. वह लगातार कई मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रख रहे हैं. वहीं उनके विरोधी भी हरीश रावत को आड़े हाथों ले रहे हैं मगर हरीश रावत अभी राजनीति से संन्यास लेने के मूड में नहीं है.

बता दें की हरीश रावत ने अपने पूर्व साथियों को जो कांग्रेस को छोड़ कर 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए थे. उनको उजाड़ वानर कहा था. उजाड़ वानर पहाड़ी कहावत है. इसका मतलब होता है सब कुछ उजाड़ देने वाले बंदर. वहीं हरीश रावत ने कहा था कि उनकी सरकार नहीं गिराई गई होती तो आज गैरसैंण प्रदेश की स्थाई राजधानी होती. 

हरीश रावत की राजनीति को जनता ने नकार दिया है?

हरीश रावत के इस बयान पर उनके पूर्व साथी और अब बीजेपी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा था कि हरीश रावत की ही वजह थी कि उनके साथ के तमाम लोग उनका साथ छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए. हरीश रावत कभी कांग्रेस का भला नहीं चाहते. आज कांग्रेस की जो हालात है वो हरीश रावत की ही देन है. हरिश रावत की राजनीति को जनता ने नकार दिया है. उनको अब राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए.

हरीश रावत का सुबोध उनियाल पर पलटवार 

वहीं हरीश रावत ने सुबोध उनियाल पर पलटवार करते हुए कहा है कि सुबोध उनियाल मेरे प्यारे भाई हैं. जब वो कांग्रेस में थे तब भी मेरे बड़े प्यारे थे अब वो बीजेपी में हैं, आज भी मेरे वो बड़े ही प्यार हैं, लेकिन मुझे जो उनसे उम्मीदें थी उस पर वो खरे नहीं उतरे. वो मंत्री के रूप में कामयाब नहीं हो सकते हैं. उन पर संगत का असर हो रहा हो, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि हरीश रावत को संन्यास दिलाने वाले या तो बीजेपी में चले गए या ऊपर चले गए.

सरकार गिरने का दर्द आज तक नहीं भूल पाए हारीश रावत 

बता दें कि हरीश रावत 2016 में अपनी सरकार गिरने का दर्द आज तक नही भूले हैं. आज भी हरीश रावत अपनी सरकार गिराने वाले को माफ नहीं कर पाए हैं. आज भी वो अपने सभी पुराने साथियों के खिलाफ बयान देते रहते हैं. इनमे विशेषकर हरक सिंह रावत हैं, जो अब दोबारा से कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान को MP-MLA Court ने किया बरी, क्या जेल से आएंगे बाहर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget