एक्सप्लोरर

Gairsain News: गैरसैंण में उप-जिला मजिस्ट्रेट दफ्तर में हरिश रावत ने की सांकेतिक तालाबंदी, सरकार पर साधा निशाना

Uttarakhand की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैंरसैंण की उपेक्षा किए जाने से नाराज कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने गैरसैंण में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया.

Harish Rawat Protest in Gairsain: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण की उपेक्षा किये जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज गैरसैंण पहुंचकर कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय में तीन घण्टे तक धरना दिया और उपजिलाधिकारी कार्यालय में सांकेतिक तालेबंदी की. हरीश रावत ने कहा कि जो सरकार गैरसैंण में दो सालों से एसडीएम और तहसीलदार नहीं बैठा पा रही है उससे राजधानी की क्या उम्मीद की जा सकती है. इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल भी मौजूद थे.

हरीश रावत ने दिया धरना
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की जनभावनाओं का केंद्र गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी होने के वावजूद आज भी गैर होता जा रहा है. भराड़ीसैंण को तत्कालीन त्रिवेंद्र रावत सरकार के दौरान ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था. जिसके बाद आज तक सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी की ओर एक भी कदम नहीं बढ़ा पाई है. इसी बात से नाराज होकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गैरसैंण पहुंचे.

दो साल से एसडीएम और तहसीलदार नहीं हैं
हरीश रावत के गैरसैंण पहुचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत के पक्ष में नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया. हरीश रावत ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गैरसैंण तहसील कार्यालय में तीन घण्टे तक धरना दिया. बीजेपी पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि आज बीजेपी ग्रीष्मकालीन राजधानी की ओर एक कदम भी आगे नही बढ़ा पाई है यह उत्तराखण्डियत का अपमान है. राज्य के आन्दोलनकारियों का अपमान है.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान दो सालों से गैरसैंण तहशील में एसडीएम और तहसीलदार नहीं है. तो इनसे राजधानी की उम्मीद कैसै की जा सकती है. उन्होंने कहा कि धामी सरकार भराड़ीसैंण को लेकर बारबार कहती है कि वहां ठंड है. लेकिन मैंने भी संकल्प ले लिया है कि जब भराड़ीसैंण में बर्फवारी होगी तो मैं वहां सांकेतिक रूप से एक घण्टे का उपवास करूंगा.

यह भी पढ़ें:

Maharajganj News: महाराजगंज पहुंचे कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, चंदन नदी पर बने पुल का किया उद्घाटन

UP Politics: सपा-सुभासपा में बना रहेगा गठबंधन? जानें- ओमप्रकाश के बेटे अरुण राजभर का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget