एक्सप्लोरर

Article 370: संत समाज ने अनुच्छेद 370 पर SC के फैसले का किया स्वागत, कहा- 'विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी'

Article 370 Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को संवैधानिक रूप से वैध ठहराया है. जिसका संत समाज ने खुल कर स्वागत किया है.

Jammu Kashmir Article 370: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में भारत सरकार की तरफ से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को संवैधानिक रूप से वैध ठहराया है और चुनाव आयोग को 30 सितंबर 2024 तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को कहा है, जिसके बाद जम्मू कश्मीर की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है. विपक्ष सरकार को घेरने कार्य कर रहा है, तो वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का संत समाज स्वागत कर रहा है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी (Mahant Ravindra Puri) ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए फैसले का स्वागत किया है. वहीं विपक्ष के विरोध करने पर उनको नसीहत दी है. 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महेंद्र रवींद्र पुरी का कहना है कि आज यानी सोमवार (11 दिसंबर) को काफी खुशी का दिन है. नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को हटाया था आज उसे पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मोहर लगा दी है. विपक्ष की तरफ से संसद में इसका विरोध किया गया था. उस वक्त देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सभी विपक्ष को सही उत्तर दिया था. विपक्ष इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट लेकर गया था, मगर आज सुप्रीम कोर्ट से उन्हें मुंह की खानी पड़ी है. सुप्रीम कोर्ट ने भी भारत सरकार के फैसले का समर्थन किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अनुच्छेद 370 पर फैसला

पूरे भारत के लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ खड़े हैं. श्रीमंत रवींद्र पुरी का कहना है कि जम्मू कश्मीर की रीजनल पार्टी 370 धारा का फायदा उठा रही थी. अब 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पीओके को भी वापस लिया जाएगा.बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए चार साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. हालांकि, इसे निरस्त किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई बार याचिकाएं दायर की गईं. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (11 दिसंबर) को अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संवैधानिक पीठ अपना फैसला सुनाते हुए अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को संवैधानिक रूप से वैध ठहराया है.  

सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना असंवैधानिक रूप से वैध है. इस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार की तरफ से उठाया गया फैसला बिल्कुल ठीक था. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद महंत रवींद्र पुरी ने इस फैसला का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि आज काफी खुशी का दिन है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भारत के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने साथ ही कहा कि विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी है. 

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में आज भी दाखिल नहीं की ASI ने सर्वे रिपोर्ट, एक हफ्ते का मांगा समय

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget