एक्सप्लोरर

Haridwar News: लिव इन रिलेशनशिप के विरोध में उतरा संत समाज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया संस्कृति के खिलाफ

Live in Relationship: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने को लेकर जो आदेश दिया है वह भारतीय संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है.

Haridwar News: लिव इन रिलेशनशिप (Live-in-Relationship) एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें दो लोग जिनका विवाह नहीं हुआ है वो साथ रहते हैं और एक पति-पत्नी की तरह आपस में संबंध रखते हैं. कई बार लम्बे समय तक संबंध बने रहते है और कुछ में संबंध जल्द ही खत्म हो जाते हैं. इस प्रकार के संबंध विशेष रूप से पश्चिमी देशों में बहुत आम है. भारत की सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप के समर्थन में एक निर्णय सुनाते हुए कहा था कि यदि दो लोग लंबे समय से एक दूसरे के साथ रह रहे हैं तो उन्हें शादीशुदा ही माना जाएगा. 

हरिद्वार (Haridwar) में संत समाज लिव इन रिलेशनशिप के खिलाफ है और भारत सरकार से मांग कर रहा है कि इस मामले में कठोर कानून बनाया जाए, जिससे आज महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं रुक सकें. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिव इन रिलेशनशिप में रहने को लेकर एक आदेश दिया गया था, मगर यह आदेश भारतीय संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है. इस पर पूर्णविचार होना चाहिए, आज के वक्त में पश्चिमी देश भी इससे परेशान हैं. 

महंत रविंद्रपुरी ने आगे कहा कि भारत में हमारी संस्कृति के अनुसार ही विवाह होने चाहिए आज भारत में देखने को मिल रहा है कि अलग-अलग धर्म से जुड़े लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं और उसके बाद कई महिलाओं की हत्या हो चुकी है. राज्य और भारत सरकार को इस मामले में विचार विमर्श करके सख्त कानून बनाना चाहिए. इसके साथ ही माता-पिता भी अपने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दें, जिससे आज महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को रोका जा सके.

'कठोर शब्दों में करता हूं निंदा'
निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने कहा, ''मैं कठोर शब्दों में लिव इन रिलेशनशिप की निंदा करता हूं विवाह हमारी भारतीय परंपरा के अनुसार होना चाहिए सनातन धर्म की बेटियां किसी के बहकावे में ना आए भारत सरकार से हम मांग करते हैं इस मामले में कठोर से कठोर कानून लाकर लिव इन रिलेशनशिप को समाप्त किया जाए. जिस परंपरा के अनुसार विवाह होता था उसी परंपरा के अनुसार विवाह किया जाए. इससे आज जो महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही है, वह नहीं होगी. जब तक लोग दंड और न्याय परंपरा से नहीं डरेंगे, तब तक महिलाओं के साथ हो रहा घिनौना अपराध बंद होने वाला नहीं है.''

निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि का कहना है कि लिव इन रिलेशनशिप में रहना सनातन परंपरा के खिलाफ है. परिवार के लोगों को आगे आकर इस तरह बच्चों के रहने पर उनको समझाना चाहिए. इनका कहना है कि यह पश्चिमी सभ्यता है. आज इसे भारत में भी बच्चे अपना रहे हैं. मगर यह हमारी सनातन परंपरा में नहीं है. सरकार को इसमें कानून बनाना चाहिए.

'पीएम मोदी इस तरफ ध्यान दें'
युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष शिवानंद का कहना है कि आज देश में महिलाओं के साथ जिस तरह की घटनाएं हो रही है. यह बहुत ही निंदनीय है, कोई भी समाज इस तरह की भावना उत्पन्न करना नहीं चाहता. मगर कुछ लोगों द्वारा ऐसी घटनाएं की जा रही है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा धर्मांतरण को लेकर जिस तरह का कानून बनाया गया है. ऐसा ही कानून पूरे देश में लागू होगा, तो देश में हो रही महिलाओं की हत्या-लव जेहाद की घटनाएं कम हो जाएगी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस तरफ विशेष ध्यान दें. उनका कहना है कि सरकार तो इस पर काम कर रही है मगर परिवार और बच्चों को भी सतर्क रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: सपा में अहम होगा शिवपाल सिंह यादव का रोल, अखिलेश यादव दे सकते हैं ये दो जिम्मेदारी

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget