एक्सप्लोरर

Haridwar: चार धाम यात्रा और कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन की बैठक, पर्यटकों को लेकर उठाए गए ये कदम

Haridwar: कोरोना कम होने के बाद इस साल उत्तराखंड में ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है. जिसे लेकर हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में एक बैठक रखी गई ताकि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो.

Haridwar: कोरोना काल की वजह से दो साल तक ठप पड़े व्यापार के बाद इस सीजन में हरिद्वार के व्यापारी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. कोरोना के कम होते प्रभाव को देखते हुए उन्हें इस साल ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है. जिसे लेकर आज सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विभिन्न विभिन्न व्यापार से जुड़े व्यापारियों ने अपने सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे.

व्यापारियों संग पुलिस व जिला प्रशासन की बैठक

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार इस मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चार धाम यात्रा और कावड़ मेले को लेकर ये मीटिंग ली गई. इस बार बाहर से काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं. हमें उम्मीद है कि आगे भी और ज्यादा भीड़ आएगी. इसी को लेकर मार्केट में व्यवस्था बनाने, अतिक्रमण हटाने, और ई रिक्शा, ऑटो का संचालन को लेकर बात की गई ताकि पर्यटकों के आने पर ज्यादा जाम न लगे. इस बैठक में व्यापारियों के सुझाव लिए गए.

ट्रैफिक को कंट्रोल करने की विशेष इंतजाम

वहीं एसपी ट्रैफिक मनोज कत्याल ने बताया हाईवे पर पहले जो दिक्कत आ रही थी हम लोग उसी को लेकर सबसे पहले एडिशनल पार्किंग आईडेंटिफाई कर रहे हैं. हाईवे पर पार्किंग की काफी दिक्कत रहती है तो अतिरिक्त जगह देख रहे हैं. उसमें कंट्रोल रूम को मजबूत किया जाएगा. जो एरिया कवर नहीं थे वहां पर हम सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं. हम कोशिश करेंगे यात्रा सुचारू रूप से हो सके और यात्रियों को किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े. 

लोगों से भी मांगा सहयोग

व्यापारियों और जिला प्रशासन की बैठक खत्म होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह ने बताया कुछ लोगों द्वारा शहर में अतिक्रमण किया हुआ है. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सही रहे साफ-सफाई रहे और जो अतिक्रमण कुछ दुकानदारों ने किया हुआ है अपनी दुकानों के आगे टेबल लगा लेते हैं इसे सड़कों से हटाया जाएगा. सड़कों से गड्ढों को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी से कहा गया है. इन सड़कों को दुरुस्त करके गड्ढा मुक्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है इस बार यात्रा सीजन अच्छा जाएगा. उन्होंने लोगों से भी सहयोग देने की अपील की. 

ये भी पढ़ें :-

Yogi 2.0 cabinet: यूपी में योगी आदित्यनाथ ने बांटे मंत्री पद, गृह समेत 34 विभाग अपने पास रखे, एक मात्र मुस्लिम चेहरे को दी ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget