एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार में UP की तरह कांवड़ रूट पर ठेले में लगाना होगा नेमप्लेट, डीएम ने दिया आदेश

Kanwar Yatra 2024: उत्तराखंड में भी कावड़ यात्रा के समय ठेला वाले और ढाबे वालों को लाइसेंस रखना पड़ेगा. इसके लिए आदेश भी पारित कर दिया गया है.इस आदेश को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर हो रहा है.

Nameplate Controversy: उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी कावड़ यात्रा को लेकर ठेला रेडी और ढाबे वालों को अपना प्रोपराइटर लिखने अपना लाइसेंस तथा अपना आधार कार्ड पास रखने के लिए कहा गया है. बता दे कि उत्तराखंड में हरिद्वार में कावड़ मेला होता है. इस दौरान यहां पर करोड़ों की संख्या में कावड़ लेने कावड़िए आते हैं.

हरिद्वार के डीएम धीरज गरबियाल से एबीपी लाइव ने बात की तो उनका कहना था कि हमने नगर निगम को आदेश दिया है कि जो भी लाइसेंस उनके द्वारा जारी किए जाते हैं. उन लाइसेंस को अस्थाई रूप से ठेला रेडी तथा ढाबा लगाने वाले लोगों को लगाना होगा. क्योंकि हर साल बहुत से अन्य राज्यों से लोग भी यहां पर आते हैं. जिससे यात्रा के दौरान कई प्रकार की घटनाएं देखने को मिली है. इससे बचने के लिए इस प्रकार का फैसला दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सत्यापन को लेकर कार्रवाई चल रही है. लगातार लोगों का सत्यापन किया जा रहा है.

'ये प्यार मोहब्बत से चलने वाला देश है'
कांग्रेस प्रवक्ता शिशुपाल सिंह ने एबीपी लाइव से कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने कावड़ यात्रा के दौरान ठेला रेडी वालों को आदेश दिया है. वह अपने संस्थानों पर अपने नाम पट्टिका लगाएंगे. जिससे उनके धर्म की पहचान हो सके यह सब उसे देश में किया जा रहा है. जिसे धर्मनिरपेक्ष कहा जाता है. ये प्यार मोहब्बत से चलने वाला देश है यहां नफरत के लिए कोई जगह नहीं है. विपक्ष लगातार इस बात को बोल रहा है कि संविधान खतरे में है. इन सब घटना से यह साफ जाहिर होता है कि संविधान को कितना खतरा है. विपक्ष की बात एकदम सही है.

'इससे प्रदेश की जनता को बेहद लाभ होगा'
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने जिस तरह से ठेला रेडी वालों के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया है. इससे प्रदेश की जनता को बेहद लाभ होगा. कुछ लोग ठेला रेडी पर मिलावट वाली सब्जी बेचते हैं. लाइसेंस उनके पास होगा तो वह इस प्रकार के कामों को नहीं करेंगे. इससे प्रदेश की जनता को फायदा होगा. क्योंकि लाइसेंस बनाते समय काफी तरह की जांच पड़ताल की जाती है. इससे लोगों में डर बैठेगा और वह मिलावट का काम नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा रूट की दुकानों पर नेमप्लेट को लेकर यूपी से उत्तराखंड तक सियासत गर्म, जानें- क्यों मचा है बवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget