एक्सप्लोरर

Chardham Yatra: शीतकालीन में भी चार धाम यात्रा सुचारू रूप से चल सके, शंकराचार्य ने श्रद्धालुओं को दिया संदेश

Dehradun News: हरिद्वार में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शीतकालीन चार धाम यात्रा बंद होने के बाद आज गंगा पूजन कर पुनः चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुए.

Swami Avimukteshwaranand Saraswati: उत्तराखंड के चार धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, और बद्रीनाथ की यात्रा अगले छह महीने तक शीतकाल के लिए बंद कर दी गई. इस दौरान कोई भी श्रद्धालु इन जगहों पर पूजा-पाठ करने के लिए नहीं पहुंच सकता है. चारधाम यात्रा को लेकर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है जिससे उत्तराखंड में धार्मिक आस्था के साथ ही लोगों के व्यापार में भी वृद्धि हो सके.  

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शीतकालीन चार धाम यात्रा बंद होने के बाद आज गंगा पूजन कर पुनः चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुए. इनका उद्देश्य है कि भगवान 12 महीने अपने निवास पर वास करते हैं शीतकालीन में भी यात्रा सुचारू रूप से चले यह संदेश श्रद्धालुओं को देने के लिए इनके द्वारा इस यात्रा की शुरुआत की गई है.

6 महीनों के लिए बंद है चारधाम यात्रा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कहना है कि चार धाम यात्रा सबसे उत्तम मानी गई है.देश और विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आते हैं. लेकिन ये यात्रा लोगों के लिए सिर्फ छह महीने ही चलती है. जबकि बाकी के 6 महीने ये यात्रा बंद रहती है. जिसकी वजह से भक्त केवल छह महीने तक ही यात्रा कर सकते हैं. 

'उत्तराखंड की सुधरेगी आर्थिक स्थिति'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कहना है कि भगवान हर वक्त वहां विराजमान रहते हैं, बस शीतकालीन बर्फबारी होने के कारण भगवान की पूजा अन्य स्थान पर होती है. अगर उस स्थान पर भी श्रद्धालु जाकर यात्रा करें तो उनको पुण्य का फल प्राप्त होता है. इस यात्रा के माध्यम से हम श्रद्धालुओं में संदेश देना चाहते कि भगवान यहां हमेशा विराजमान है चाहे शीतकाल हो या ग्रीष्मकल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कहना है कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा धार्मिक दृष्टि के साथ ही आर्थिक स्थिति भी उत्तराखंड की मजबूत करती है.

ये भी पढ़ें: Miss Sparkling Beauty: झांसी की बेटी ने दुनिया में लहराया भारत का परचम, मिस स्पार्कलिंग ब्यूटी का खिताब किया अपने नाम

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget