एक्सप्लोरर

Meerut Road Accident: हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार, सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत

UP News: मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर रोडवेज बस में होने से दो लोगों की मौके से मौत हो गई. वहीं दो घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. कार की स्पीड ज्यादा होने से यह हादसा हुआ.

Meerut Road Accident: मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हो गया. हरिद्वार से अस्थि विसर्जन करके लौट रहे दिल्ली के परिवार की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी बस में जा घुसी, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए.सभी को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कार में शामिल छह माह की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई. मेरठ में हुए हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी मेरठ पहुंच गए.

दिल्ली शाहदरा के विजय पार्क मौजपुर की रहने वाली आकांक्षा के पति प्रिंस की मृत्यु के बाद परिवार के लोग हरिद्वार अस्थि विसर्जन करने हुंडई एकस्टर कर से गए थे. इनमें आकांक्षा, उनकी छह माह की बेटी आरवी, पिता राकेश गुप्ता, चचिया ससुर दीपक गुप्ता शामिल थे और कार को फिरोज चला रहा था. मेरठ के दौराला थाना इलाके के वलीदपुर गांव के सामने रोडवेज बस में पंक्चर हो गया था और टायर बदला जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार उसमें जा घुसी, जिसमें दीपक गुप्ता और राकेश गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई. खून से लथपथ दो लोग नजर आ रहे थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दो लोगों की हुई मौत, दो घायल
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार 100 की स्पीड पर थी. पलक झपकते ही रोडवेज बस में टक्कर लगी और कार पीछे से बस में घुस गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला. क्रेन बुलानी पड़ी और फिर उसकी मदद से कार को सड़क किनारे रखा गया. सभी इस बात का जिक्र कर रहे थे कि यदि कार की रफ्तार कम होती तो शायद जिंदगी बच जाती, लेकिन जल्दी जाने के चक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'BJP के लोग दे रहे हैं अयोध्यावासियों को गाली..', AAP सांसद संजय सिंह ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget