एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोर्ट परिसर से चकमा देकर फरार हुए इनामी बदमाश को दबोचा

UP News: हरदोई में न्यायालय परिसर से एक शातिर अपराधी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया है.

Hardoi Crime News: हरदोई जिले में न्यायालय परिसर से एक शातिर अपराधी दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था. जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. यह शातिर दो दिन पहले न्यायालय में रिमांड के लिए लाया गया था जहां से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था. इस मामले में शातिर समेत दोनों सिपाहियों पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था. गिरफ्तारी के दौरान घेराबंदी करने वाली पुलिस टीम पर इसने फायर भी किये लेकिन पुलिस कर्मी बच गए.

 पुलिस अभिरक्षा से भागा था आरोपी

शातिर के फरार होने का पूरा मामला कोतवाली शहर के न्यायालय परिसर का था. जहां अवैध असलहा रखने और चोरी के मामले के आरोप में गिरफ्तार किये गए जनपद खीरी के इटारा गांव निवासी उपदेश कुमार उर्फ शिब्बू मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा को जिला अस्पताल से डॉक्टरी कराकर रिमांड के लिए लाया गया था. इस आरोपी को हरियावां के दरोगा अशोक कुमार ने पकड़ा था और सिपाही इंद्रपाल सिंह और राजेश कुमार की अभिरक्षा में न्यायालय रिमांड के लिए भेजा गया था जहां दोनों सिपाहियों की लापरवाही के कारण मौका पाकर वह भाग निकला था.

UP News: जुर्माना ना चुकाने की वजह से जेल में सालों से थे बंद, अब यूपी की 9 जेलों के 136 कैदियों को मिली नई जिंदगी

एसपी राजेश द्विवेदी ने कही ये बात

मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि फरार शातिर के ऊपर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थी. एसपी ने बताया कि इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के बाद हरियावां थाने के जतुली के गांधी उपवन के पास से उसकी घेराबंदी की गई तो पुलिस पर इसने फायर कर दिया. पुलिस ने अपना बचाव करते हुए इसे गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक तमंचा दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि पुलिस इसे जेल भेज रही है.

ये भी पढ़ें-

Hapur News: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी पर हुआ एक और बड़ा एक्शन, अवैध रूप से चल रहा हॉस्पिटल सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget