एक्सप्लोरर

Hardoi News: झोले में भरकर लाया था गोले, बारूद में आग लगाते ही हुआ बड़ा धमाका, दो बच्चों समेत तीन झुलसे

Hardoi Blast: बारूद में हुए धमाके की वजह से हुजेफा नाम का युवक बुरी तरह झुलस गया और दो बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hardoi Blast: यूपी के हरदोई में बारूद (Hardoi) में धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर दो बच्चों समेत तीन लोग झुलस गए. इनमें से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि किशोरों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की. 

खबर के मुताबिक ये हादसा शाहबाद कस्बे के मोहल्ला बुध बाजार में हुआ. बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला बीस साल का युवक हुजेफा झोले में गोले भरकर लाया था. इसी दौरान वो बुध बाजार में एक खंबे के पास गोले से बारूद निकालकर उसे जलाने की कोशिश कर रहा था, तभी बारूद में जोरदार धमाका हो गया. 

बारूद में आग लगाते वक्त हुआ धमाका
बारूद में हुए धमाके की वजह से हुजेफा बुरी तरह झुलस गया वहीं पास खड़े बारह साल के दो बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए. इनके नाम अम्मार और शाहजेब बताए जा रहे हैं. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाके की आवाज सुनकर आसपास वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. जिसके बाद तीनों घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया. 

इस हादसे में घायल हुजेफा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे शाहजहांपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है. वहीं दोनों किशोरों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी दुर्गेश सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां पर जांच पड़ताल की. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी बिंदुओं की पड़ताल कर जो भी तथ्य सामने आएंगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है उसके पास ये गोले कहां जाए आए. 

ये भी पढ़ें- 

Agra News: आगरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 34 यात्री घायल, एक इजराइली युवती भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget