एक्सप्लोरर

हरदोई में वकील के घर में घुसकर हत्या, कनपटी पर मारी गोली, हिरासत में सपा नेता

Hardoi News: हरदोई में एक वकील की गोली मारकर दो बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद हरदोई पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

Hardoi Murder: हरदोई के नामी वकील कनिष्क मेहरोत्रा की उनके ही घर में घुसकर हत्या कर दी गई है. दो शूटर्स ने उन्हें उनके ही घर में घुसकर गोली मार दी है. दोनों ही शूटर्स कोर्ट मैरिज करने का बहाना बनाकर घर में आए थे. इस घटना के बाद एक समाजवादी पार्टी के नेता को हिरासत में लिया गया है. बताया जाता है कि शूटर्स वकील के घर बाइक से आए थे.

गोली लगने के बाद वकील को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था. जहां उनकी हालत गंभीर बताकर डॉक्टर्स ने उन्होंने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था. हालांकि वकील की मौत हो गई है. इस घटना के बाद वकीलों का आक्रोश भी सामने आया है. उन्होंने मृतक वकील के घर के पास जाम लगा दिया.

अखिलेश यादव ने पत्रकार से पूछी थी उसकी जाति, अब संसद में खुद हो गए आगबबूला, देखें Video

घटना पर क्या बोली पुलिस
इस घटना पर जानकारी देते हुए हरदोई एसपी ने कहा, 'रात पौने आठ बजे की घटना है. बाइक सवार वहां आए और कहा कि हमें कोर्ट मैरिज करवानी है. उनके बच्चों ने समझा कि ये वकील साहब की क्लाइंट हैं. जिसके बाद उन्हें अंदर बुलाया गया. कुछ देर के बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी और वो लोग भागने लगे. इस घटना के बाद वकील साहब को हॉस्पीटल में भर्ती किया गया.'

एसपी ने बताया कि वो कौन दो लोग थे जिन्होंने गोली मारी है उसकी तलाश जारी है और जांच की जा रही है. इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. हमें अभी जांच पूरी करने में थोड़ा समय लगेगा. हमने इसके लिए स्पेशल टीम लगा दी है. वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद उस इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

बता दें कि वकील कनिष्क मेहरोत्रा की उम्र करीब 64 साल थी और उनके परिवार में एक पुत्री और एक पुत्र है. दोनों ही बच्चे अलग-अलग शहरों में रहते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget