एक्सप्लोरर

Hardoi News: पूर्व डिप्टी सीएम ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की, कहा- यूपी में महंगाई और बेरोजगारी दर हुई कम

UP News: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के यहां आयोजित रामकथा में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यूपी से माफिया भाग रहे हैं और निवेशक पूंजी निवेश के लिए आ रहे है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma) हरदोई (Hardoi) पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि 2017 में जब से बीजेपी की योगी सरकार सत्ता में आई है तब से जाति धर्म का समन्वय हो, इसका प्रयास कर रही है.

इसी के साथ जहां मदरसों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है वहीं संस्कृत स्कूलों का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है. डॉ दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के यहां आयोजित रामकथा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

निवेशक पूंजी निवेश करने यूपी आ रहे

डॉ दिनेश शर्मा ने मीडिया से कहा कि बीजेपी की सरकार में उत्तर प्रदेश में त्यौहार विधिवत और अमन-चैन के साथ मनाया जा रहे है. उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर इतिहास में लिखा जाएगा तो मथुरा वृंदावन में भी चौमुखी विकास किया जा रहा है. इसके साथ ही नैमिषारण्य के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है.

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महंगाई की दर कम हुई है, बेरोजगारी में कमी आई है, रोजगार की प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है. डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि माफिया यूपी छोड़कर जा रहे हैं और निवेशक पूंजी निवेश करने के लिए उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरा देश जानता है कि उत्तर प्रदेश बदला है और यूपी सुनहरे युग की तरफ बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा रहे, शांति रहे इस पर सरकार काम कर रही है.

कहा- बीजेपी जाति की राजनीति नहीं करती

केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के बयान पर टिप्पणी देते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जो अल्पज्ञ हैं जिन्हें हिंदू धर्म का ज्ञान नहीं वह ऐसे वक्तव्य दे सकते हैं. ऐसे लोगों को गीता पढ़ने की आवश्यकता है. उन्होंने एक अन्य टिप्पणी को लेकर कहा हिंदू सहिष्णु है कायर नहीं है. अल्पज्ञ लोग ही देवी-देवताओं को लेकर टिप्पणी करते हैं.

कांग्रेस को दलित अध्यक्ष मिला है इस पर कांग्रेस को कितना लाभ होगा इसको लेकर डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी जाति की राजनीति नहीं करती है. बीजेपी सभी जाति धर्म को लेकर काम करती है और जो राजनीति जाति को लेकर करते हैं उनकी संख्या नगण्य होती चली जा रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बहुत दिन तक राजनीति में नहीं रहेंगे.

Etawah: विश्व प्रसिद्ध जमुनापारी भदावरी फार्म में मिला 10 फीट का अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई 23 सीटों पर बढ़ाया फोकस
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई 23 सीटों पर बढ़ाया फोकस

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget