एक्सप्लोरर

Hardoi: चाय बनाते समय आग लगने से महिला की मौत, भाई का आरोप- बच्चा न होने पर ससुरालवालों ने ली जान

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला की किचन में चाय बनाने के दौरान आग लग जाने से मौत हो गई. अब उसके भाई का आरोप है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और उन्होंने उसकी हत्या की है.

UP News: हरदोई (Hardoi) में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बच्चा न होने के कारण ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर उसे जला दिया. सीओ ने मौके का मुआयना किया. उन्होंने कहा कि पुलिस को बताया गया है कि चाय बनाते समय आग लगने से मौत हुई है.  पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

भाई ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

यह घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौलागंज की है. यहां अब्दुल वहीद की पत्नी राशिदा संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गई. परिजन उन्हें शाहजहांपुर ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले में मृतका के भाई इरफान ने पुलिस को तहरीर दी जिसमें बताया गया है कि उसकी बहन की शादी 25 साल पहले हुई थी और अब तक उसको बच्चा नहीं हुआ था.

आरोप है कि इसी के कारण उसकी बहन को सुसराल वाले अक्सर प्रताड़ित किया करते थे. युवक का आरोप है कि उसकी बहन ने उसको फोन करके बताया कि परिवार के लोग उसको पीटकर जलाने का प्रयास कर रहे हैं. आरोप है कि जब वह पहुंचा तो उसकी बहन जली अवस्था में मिली. सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने मौका मुआयना किया और आवश्यक निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए.

Rudrapur News: एक महीने से गायब चल रहे युवक का शव यूपी के पीलीभीत में कूड़े के ढेर में मिला, दो गिरफ्तार

पुलिस ने बताया अंदर से बंद था कमरा

सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि थाना शाहाबाद के मोहल्ला मौलागंज क्षेत्र का मामला है जिसमें एक महिला के जलने की सूचना मिली थी. परिवार के लोग उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गए जहां मौके पर उसकी मौत हो गई. हम लोगों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है, जिसमें ये दिखा है कि अंदर से लॉक था और चाय बनाते समय सिलेडर के पाइप से आग लगी है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें -

UP By-Election: राजनीति में सक्रिय है अरविंद गिरी का पूरा परिवार, अब बेटे को गोला विधानसभा से BJP ने बनाया प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget