एक्सप्लोरर

Hardoi: भैंस चराने गई लड़की का फंदे से लटका मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

यूपी में नाबालिग लड़की का फंदे से लटका हुआ शव पाया गया है. बताया जा रहा है कि लड़की भाई के साथ बाहर गई थी. बहनोई सोनपाल ने ल़ड़की के साथ रेप कर उसकी हत्या की आशंका जताई है.

UP News: हरदोई (Hardoi) में भैंस चराने गई एक किशोरी का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला. शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों ने किशोरी के साथ रेप (Rape) करने के बाद हत्या (Murder) करने का आरोप लगाया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. यह घटना हरदोई के टड़ियांवा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि भाई के साथ खेत में मवेशी चराने गई किशोरी का शव जंगल में पेड़ से फंदे पर लटकते मिला. 

सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने किशोरी के साथ रेप के बाद हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कह रही है. दरअसल टड़ियावां थाने के बाबूपुर कचनारी निवासी किशोरी का शव गांव के निकट जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला. किशोरी के बहनोई सोनपाल ने बताया कि उसकी पत्नी ज्ञानवती प्रधान है और वह ससुराल में ही रहता है. बताया कि लड़की अपने भाई पंकज के साथ घर से कुछ दूरी पर मवेशियों को चराने गई थी.

लड़की के पैर में बंधी हुई थी रस्सी

पंकज, अपनी बहन को कुछ देर बाद वहीं पर छोड़ कर घर लौट गया. जब वह खेत पर वापस पहुंचा तो वहां वह नहीं थी. उसने आसपास उसे खोजा पर वह नहीं मिली. इस पर परिवार को सूचना दी. काफी देर खोजबीन के बाद उसका शव बाग में एक पेड़ से लटका मिला. सोनपाल ने बताया कि साली के पैर में रस्सी से बंधे थे. उसने रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

ये भी पढ़ें -

Pithoragarh: भारतीयों पर किया गया पथराव तो नेपाल अपने लोगों पर करेगा कार्रवाई, बैठक में बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget