एक्सप्लोरर

Pithoragarh: भारतीयों पर किया गया पथराव तो नेपाल अपने लोगों पर करेगा कार्रवाई, बैठक में बनी सहमति

भारत काली नदी से धारचूला में हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए तटबंध पर काम करवा रहा है. यहां निर्माण कार्य में जुटे हुए कर्मचारियों पर नेपाल की ओऱ से लगातार पथराव किया जा रहा था.

UP News: भारत की ओर से काली नदी (Kaali River) के तट पर बनाए जा रहे तटबंधों पर कार्य कर रहे लोगों पर आए दिन नेपाल (Nepal) की ओर से पत्थरबाजी हो रही थी. इसको लेकर दोनों देशों के आला अधिकारियों के बीच वार्ता हुई. इस बैठक में आगे से पथराव न करने को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई है. नेपाल के अधिकारियों ने पिथौरागढ़ के जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि अगर कोई भी नागरिक धारचूला में निर्माणाधीन तटबंधों पर काम कर रहे लोगों पर पत्थरबाजी करता है तो नेपाल प्रशासन ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई भी करेगा.

काली नदी से धारचूला में हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए भारत की ओर से तटबंधों का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण के दौरान अभी तक नेपाल के नागरिकों द्वारा सात बार धारचूला भारत में तटबंध निर्माण कार्य में लगे लोगों पर पत्थरबाजी हो चुकी है. इस मामले में धारचूला की जनता ने नेपाल के खिलाफ जबरदस्त विरोध जताया था. डीएम पिथौरागढ़ रीना जोशी ने बताया कि धारचूला में सिंचाई विभाग की तरफ से तटबंध बनाया जा रहा है. उसमें परसों नेपाल की तरफ से कुछ पथराव किए गए थे. इस वजह से हमारे साइट कुछ मजदूर भी घायल हुए थे. मशीनों को भी नुकसान हुआ था.

पिथौरागढ़ की डीएम ने दी यह जानकारी

रीना जोशी ने बताया कि इसको लेकर हम लोगों ने नेपाल के अधिकारियों से बात की है. हमारे बीच सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है. इस तरह की घटना भविष्य में न हो, इसको लेकर उन्हें अवगत करा दिया गया है. नेपाल की तरफ से भी हमें आश्वासन मिल चुका है. इस तरह की घटना अब भविष्य मे नहीं होगी और इस तरह की घटना में कोई लिप्त पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. प्राथमिक स्तर पर बैठक हो चुकी है. हमारे एडीएम और एसडीएम मीटिंग में गए थे और वे लोग भी हमारे पास आए थे. हमारे साइट मेरे लेवल पर भी कल एक बैठक प्रस्तावित है. 12 बजे नेपाल की ओर से उनके अधिकारी आएंगे, उस घटना को उन्होंने भी संज्ञान में लिया है. 

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand: एग्जिट पोल के नतीजों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget