एक्सप्लोरर

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में महिला-बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

हापुड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी से लौट रहे 9 बारातियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए।

हापुड़, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दर्दनाक सड़द हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हादसा जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित गांव सादिकपुर के निकट रविवार रात को हुआ। बताया जा रहा है कि शादी से बारातियों को लेकर जा रही पिकप गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार गई, जिसमें पिकप सवार 9 बारातियों की मौत हो गई। पिकप गाड़ी हापुड़ से सालेपुर कोटला गांव जा रही थी। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

नौ लोगों की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित गांव सादिकपुर के निकट रविवार रात सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें से सात गंभीर घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में महिला-बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

गांव सालेपुर कोटला निवासी मेहरबान की बेटी गुलिफसा का निकाह था। रविवार शाम बारात मेरठ से हापुड़ शहर के एक मैरिज होम में आई थी। निकाह में शरीक होकर गांव के लोग महिंद्रा पिकप गाड़ी में सवार होकर गांव सालेपुर कोटला लौट रहे थे। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। गाड़ी में 20 से 25 लोग सवार थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव सादिकपुर के निकट पहुंची, तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में चालक साइड पर टक्कर मार दी। जिससे महिंद्रा पिकप की एक तरफ की बॉडी के परखच्चे उड़ गए। महिंद्रा पिकप में सवार महिला, पुरुष और बच्चे सड़क पर बिखर गए। चारों तरफ खून और अफरा-तफरी मच गई। घायलों में चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लाश और घायलों के खून देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया।

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में महिला-बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों ने किसी तरह वाहनों को रुकवाकर घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भिजवाया। जहां नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया। हाफिजपुर थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमरोहा में रोडवेज बस ने कांवड़ियों को मारी टक्कर

वहीं, यूपी के अमरोहा में भी सड़क दुर्घटना की एक खबर सामने आई है। जहां ब्रजघाट से रॉग साइड आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार डाक कांवड़ियों को टक्कर मार दी। कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना गजरोला इलाके की चौपला चौकी की है।

फतेहपुर में भी दिखा रफ्तार का कहर

वहीं, फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के नानामऊ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
Moradabad News: दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ
Dehradun News: प्लॉट दिलाने के नाम पर शिक्षक से 20 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
देहरादून में प्लॉट दिलाने के नाम पर शिक्षक से 20 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
'अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं', शादी के बाद रश्मिका संग ननिहाल पहुंचे विजय देवरकोंडा, मामा ने शेयर की फोटोज
'अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं', शादी के बाद रश्मिका संग ननिहाल पहुंचे विजय देवरकोंडा, मामा ने शेयर की फोटोज
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
IND vs NZ: क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
Embed widget