एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस ने सूटकेस हत्याकांड का किया खुलासा, बेवफाई के शक में प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट

UP News: हापुड़ पुलिस ने नहर किनारे सूटकेस में लड़की का शव मिलने के मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

Hapur News: जिस प्रेमिका ने अपने प्रेमी की मुश्किलों को आसान करने के लिए उसके सफर को सुहाना बनाने के लिए उधारी में पांच लाख रुपये देकर कार खरीदवा दी, उस प्रेमिका को क्या मालूम था कि एक दिन उसी कार में उसका ही प्रेमी उसकी लाश को सूटकेस में भरकर नहर किनारे फेंक आएगा. देश की राजधानी दिल्ली में घटी इस घटना का खुलासा उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस ने किया है. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए उस सूटकेस ने इस पूरे ब्लाइंड मर्डर केस पर से पर्दा उठा दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल कार, दो मोबाइल फोन, मृतका का आधार, पैन कार्ड और बैंक की पासबुक सहित दुपट्टा बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि प्रेमिका की बेवफाई और प्रेमी को कार दिलाने के लिये उधार दिये गये पांच लाख रूपये का तकादा ही प्रेमिका की हत्या का कारण बन गया. 

30 मई को नहर किनारे सूटकेस में मिला था शव
आपको बता दें कि 30 मई की सुबह हापुड़ में थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत सिखेड़ा बम्बा के पास रजवाहे (नहर) किनारे एक युवती का शव आसमानी रंग के सूटकेस में पुलिस को पड़ा मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित करते हुए महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला के इस ब्लांइड मर्डर केस का खुलासा करने के लिए पुलिस और स्वेट टीमें लगी हुईं थीं. पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक किये, तो पता चला कि एक युवक आसमानी रंग का सूटकेस ले जाते हुए कैमरे में कैद हो रहा है. पुलिस युवक का पीछा करते-करते युवक तक पहुंच गई. पुलिस ने युवक को हापुड़ में सिखेड़ा बम्बे की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सतेन्द्र यादव पुत्र जगरूप निवासी ग्राम रहूटाखेर थाना कवां, जिला चित्रकूट व हाल निवासी विनोद नगर, नियम प्रताप लाइब्रेरी, ईस्ट दिल्ली में किराये पर रहना बताया है. 

दिल्ली में हुई थी दोनों की मुलाकात
पुलिस पूछताछ में सतेन्द्र ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली में इटावा की रहने वाली नीलेश से हुई थी. नीलेश को किडनी की बीमारी थी, जिसके चलते वह दिल्ली के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती थी और यही पर नीलेश ने अपने पिता और भाई से उसकी मुलाकात अपना दोस्त बताते हुए कराई थी.

हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि नीलेश ने पांच लाख रुपये सतेन्द्र को उधार देकर उसे एक महिन्द्रा टीयूवी 300 कार दिलाई थी. इसके बाद सतेन्द्र करीब छह महीने पहले अपनी नौकरी के लिए पटियाला चला गया. 

प्रेमिका ने 5 लाख रुपये का किया तगादा
एसपी ने बताया कि पूछताछ में सतेन्द्र ने बताया कि वह जब भी नीलेश को फोन करता था, तो उसका फोन अक्सर बिजी जाता था. मुश्किलों से ही उसकी नीलेश से बात हो पाती थी. जिसकी वजह से नीलेश और सतेन्द्र में मनमुटाव होने लगा. बीते माह जब सतेन्द्र दिल्ली में विनोद नगर अपने किराये के मकान पर गया, तो उससे मिलने के लिए नीलेश वहां पहुंची. सतेन्द्र ने कमरे पर नीलेश का फोन चेक करने की कोशिश की, तो उसने अपना लॉक नहीं खोला और नीलेश अपने उधार दिये गये 5 लाख रुपयों में से दो लाख रुपये का सतेन्द्र से तगादा करने लगी.

हापुड़ एसपी ने बताया कि उधारी के रुपये मांगने और प्रेमिका नीलेश द्वारा उससे बेवफाई करने पर सतेन्द्र ने आवेश में आकर उसका दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सतेन्द्र ने रात्रि में नीलेश के शव को सूटकेस में रखकर उसे ठिकाने लगाने के लिए नीलेश द्वारा दिलाई गई कार का इस्तेमाल किया और उससे हापुड़ पहुंच गया. यहां उसने पिलखुवा थाना क्षेत्रान्तर्गत सिखेड़ा में रजवाहे के किनारे सूटकेस को फेंक दिया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया.

आरोपी के पास मृतका का समान बरामद
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सूटकेस वाले इस पूरे ब्लांइड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने सतेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से नीलेश की बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया है. एसपी ने खुलासा करने वाले थाना पिलखुवा पुलिस और स्वेट टीम को 25 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: सीएम योगी की गोरखपुर को सौगात, कल्‍याण मंडपम का किया लोकार्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget