एक्सप्लोरर

हापुड़ में धमकी देकर युवती से रेप, पीड़िता के भाइयों ने आरोपी को जमकर पीटा, पुलिस जांच में जुटी

UP News: हापुड़ में युवती के रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि पीड़िता को डरा धमकाकर आरोपी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता के भाइयों ने आरोपी की पिटाई कर दी.

Hapur Rape News: हापुड़ में एक युवती के साथ जबरदस्ती डरा धमकाकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपी ने युवती को धौलाना थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर न सिर्फ उसके साथ छेड़खानी की, बल्कि उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के भाइयों और परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी. पिटाई किए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

कहा जा रहा है कि गाजियाबाद में पैगंबर पर टिप्पणी का विरोध करने पर मुस्लिम युवक को हिंदू युवकों के द्वारा पीटा जा रहा है. जिसका खंडन हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर ने किया है. 

ये घटना 28 सितंबर की बताई जा रही है. गौतमबुद्ध नगर जिले के ऊंचा अमीरपुर में रहने वाली एक युवती ने जनपद हापुड़ के थाना धौलाना में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि उसको पड़ोस में ही दुकान करने वाला युवक अरमान पिछले काफी दिनों से फोन कर परेशान कर रहा था. युवती का आरोप है कि मुस्लिम युवक अरमान के द्वारा उसे धमकी दी गई कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके छोटे भाई को एक्सीडेंट में मरवा देगा.

युवती के भाईयों ने आरोपी को पीटा
आरोपी द्वारा युवती को मिलने के लिए दवाब बनाया जा रहा था. जिस पर युवती अरमान से मिलने के लिए पहुंची, तो वह उसे हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया. पीड़िता का आरोप है कि यहां अरमान ने न सिर्फ उसके साथ छेड़खानी की, बल्कि रेप की वारदात को भी अंजाम दिया.

जब युवक होटल से वापस लौटते समय पीड़िता को लेकर अपनी बाइक पर बैठा कर ले जाने लगा, तभी उसके भाइयों ने रास्ते में ही दबोच लिया और आरोपी की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी. 

एएसपी ने दी चेतावनी
हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने कहा है कि यह पूरा वीडियो हापुड़ जनपद  के थाना धौलाना क्षेत्र का है. यहां 28 सितंबर को एक युवक को युवती के साथ पकड़े जाने पर उसके भाइयों के द्वारा पीटा गया है. युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी और रेप की धाराओं में मे एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

एएसपी ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की कोई भ्रामक जानकारी के साथ वीडियो को ना फैलाया जाए. ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी. पुलिस ने इस मामले में युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए अपनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है.

(विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP News: लखीमपुर में बीजेपी विधायक योगेश शर्मा की पिटाई, IG बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में खाकी हुई शर्मसार! नाबालिग से रेप के आरोप में सिपाही गिरफ्तार
अलीगढ़ में खाकी हुई शर्मसार! नाबालिग से रेप के आरोप में सिपाही गिरफ्तार
Barabanki News: बाराबंकी में CMO के शाही स्वागत पर मचा विवाद, DM ईशान प्रताप सिंह ने बैठाई जांच
बाराबंकी में CMO के शाही स्वागत पर मचा विवाद, DM ईशान प्रताप सिंह ने बैठाई जांच
Noida Weather: तेज आंधी और बारिश से नोएडा में परेशानी, 400 पेड़ गिरे, कई जगह लंबा जाम, प्रशासन ने की ये अपील
तेज आंधी और बारिश से नोएडा में परेशानी, 400 पेड़ गिरे, कई जगह लंबा जाम, प्रशासन ने की ये अपील
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget