एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में पूर्व प्रधान की हत्या, भतीजे ने मस्जिद के बाहर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी फरार

Hapur News: पुलिस के मुताबिक मृतक का अपने भतीजे से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके बाद आरोपी भतीजे ने अपने मामा के साथ मिलकर पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.

Hapur Murder: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) एक पूर्व प्रधान की उसके ही भतीजे ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी है. हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है. शुक्रवार शाम को भतीजे ने अपने मामा के साथ मिलकर मस्जिद (Masjid) के बाहर पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. पुलिस (Hapur Police) इस मामले की जांच में जुट गई है.    

ये घटना थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई की है. जहां पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान गुलज़ार पर गोलियां बरसाते हुए हत्या कर दी गई. इस हमले में गोली लगने से चार राहगीर भी घायल बताए जा रहे हैं. खबर के मुताबिक दोनों मृतक का अपने सगे भतीजे गुलफाम के साथ विवाद चल रहा था, जिसके बाद दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी. जिसके बाद बीते दिन गुलफान अपने मामा के साथ बाइक पर आया और मस्जिद के बाहर खड़े गुलजार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. 

पारिवारिक रंजिश में हत्या

हमले के बाद गुलजार घटनास्थल पर ही गिर गए. जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह घटना स्थल पर पहुंची, और मुआयना किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिवार की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले पर एसपी हापुड़ अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना सिम्भावली क्षेत्रांतर्गत ग्राम अनूपपुर डिबाई में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ गढ़ और मैं खुद फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचा, हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतक पूर्व प्रधान 40 वर्षीय गुलजार हैं और उसकी हत्या करने वाले युवक का नाम गुलफाम है जिसकी उम्र 22 साल है. ये मृतक का भतीजा है. परिवारिक रंजिश की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया है. 

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है, पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने 6 आईएएस और 8 पीसीएस का किया ट्रांसफर, पढ़ें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget