एक्सप्लोरर

Hapur News: शादी में 1 हजार रुपये नहीं मिलने से भड़का बिचौलिया, गुस्से में लौटा दी पूरी बारात

Hapur News: बताया जा रहा है कि शादी समारोह में निकाह के बाद विदाई की रस्म चल रही थी. इसी बीच बिचौलिए को एक हजार रुपये न दिए गए, जिसके बाद बिचौलिया तिलमिला गया और नाराज हो गया. 

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शादी समारोह में बिचौलिए को एक हजार रुपये नहीं दिए तो मामला इतना बिगड़ गया कि नौबत शादी टूटने तक आ गई. गुस्साए बिचौलिए ने पूरी बारात ही लौटा दी. जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया. पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, तब कहीं जाकर विवाह समारोह संपन्न हो सका.

हैरान कर देने वाली ये घटना हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, इस इलाके में गांव पोपाई में रहने वाले शगीर की बेटी की शादी थी. बुधवार की दोपहर ग्रेटर नोएडा से बेटी की बारात आई थी. शादी समारोह में निकाह के बाद विदाई की रस्म चल रही थी. इसी बीच बिचौलिए को एक हजार रुपये न दिए गए, जिसके बाद बिचौलिया तिलमिला गया और नाराज हो गया. 

बिचौलिए ने वापस लौटाई बारात
एक हजार रुपये को लेकर बिचौलिया इतना ग़ुस्सा हो गया कि उसकी कहासुनी हो गई. जिसके बाद बिचौलिए ने बिना विदाई के ही बारात को वापस लौटा दिया. बारात के लौटने की खबर सुनते ही दोनों पक्ष के लोग परेशान हो गए. जिसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया. घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस लगी तो पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को पकड़ लिया. 

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार दिखा. घंटों की मशक़्क़त के बाद दोनों के बीच मामला शांत हुआ. पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया जिसके बाद गढ़मुक्तेश्वर इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने वधू का कन्यादान किया और बारात से साथ दुल्हन को विदा किया. 

इस मामले पर सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरूण कुमार मिश्रा ने फोन पर बताया कि शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद बारात वापस लौट गई थी लेकिन पुलिस ने दूल्हे पक्ष को समझाया और मामला शांत किया. देर रात दोनों पक्षों का समझौता कराकर बारात की विदाई हो गई. 

इनपुट- विपिन शर्मा

देहरादून रेलवे स्टेशन पर मिलने आए प्रेमी जोड़े को लेकर दो पक्षों में बवाल, पत्थरबाजी और कई गाड़ियां तोड़ीं  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget