एक्सप्लोरर

Happy Teachers Day 2023: सीएम योगी ने टीचर्स डे के मौके पर 94 शिक्षकों को किया सम्मानित, बांटे जाएंगे 2 लाख से ज्यादा टैबलेट

Teachers Day 2023: शिक्षक दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में हर स्कूल को दो टैबलेट दिए जा रहे हैं. टेक्नॉलोजी में कोई आपका मुकाबला नहीं कर पाएगा, आपको नए कंटेंट मिलेंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 'शिक्षक दिवस' (Teachers Day) के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) को नमन किया. उन्होंने कहा कि भारत माता के महान सपूत जिन्होंने शिक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वस्व न्योछावर किया उनको हम नमन करते हैं. शिक्षक होकर देश के सर्वोच्च पद तक जाना एक आदर्श है, उन्होंने कृतित्व और व्यक्तित्व से देश को नई दिशा दी. एक शिक्षक राष्ट्र निर्माता है, ऐसा उनका कहना था. प्राचीन काल से भारत ने शिक्षक के स्वरूप को सम्मान और श्रद्धा दी, समाज में विशिष्ट सम्मान और स्थान दिया.

सीएम योगी ने कहा कि समय के साथ शिक्षकों की भूमिका में बदलाव भी आया. इसमें दोनों पक्ष सामने आते गए, एक पक्ष उज्जवल स्वरूप था, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मे वर्तमान पीढ़ी का नेतृत्व किया, जो राष्ट्र निर्माता की भूमिका का निर्वाहन करता था और एक दूसरा पक्ष कृष्ण पक्ष भी है, जब ट्रेड यूनियन की तरह कोई शिक्षक विद्यालयीय कार्यो से विरत होकर, दिन भर शिक्षा अधिकारियों के घर और कार्यालयों में बैठकर अपने वर्तमान पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करता है. इससे हमको उसका कृष्ण पक्ष भी देखने को मिलता है, समाज में उनके प्रति कोई आदर भाव नहीं मिलता, समाज उन्हें तिरस्कृत रूप से देखता है.

94 शिक्षक हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा, "दो साल पहले मैंने ऐसे ही शिक्षक सम्मान कार्यक्रम और उनकी सूची निरस्त कर दी थी, उस में ऐसे तमाम नाम थे जिन्होंने कभी पढ़ाया ही नहीं, कभी स्कूल जाते ही नहीं थे, ये लोग नींव को खोखला करने वाले लोग थे, तब मैंने उस सूची को सुधारने के लिए विभाग को दी. मुझे प्रसन्नता है कि आज जो 94 शिक्षक सम्मानित हो रहे हैं, इन्होंने अपने जीवन में कुछ न कुछ प्रेरणादाई कार्य किए हैं. शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है आज समाज के लिए, क्योंकि आप समाज के निर्माता हैं, राष्ट्र निर्माता हैं, आपके ऊपर वर्तमान पीढ़ी को दिशा दिखाने की जिम्मेदारी है. अगर समय के साथ हम नहीं चलेंगे तो पिछड़ जाएंगे, विकास और प्रगति के इस दौड़ में हम पीछे न रह जाएं, इसके लिए हमको तैयार रहना होगा."

टैबलेट का किया गया वितरण

सीएम ने कहा कि मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में दो लाख नौ हजार से अधिक टैबलेट वितरण किए जाने का कार्यक्रम हुआ. हर विद्यालय को दो टैबलेट प्राप्त हो रहे हैं. टेक्नॉलोजी में कोई आपका मुकाबला नहीं कर पाएगा, आपको नए कंटेंट मिलेंगे. यहां आईटीसी लैब का भी शुभारंभ हो रहा है. यूपी ने पिछले 6 साल में बहुत प्रगति की है, बेसिक विद्यालयों का कायाकल्प हुआ, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ, छात्र-छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई. उन्होंने कहा कि मैने स्वयं चित्रकूट के विद्यालय में स्मार्ट क्लास देखा, वहां एक कोल समाज की बच्ची क्लास को चला रही थी.

'बदली स्कूलों की तस्वीर'

सीएम योगी ने आगे कहा कि 6 साल पहले जिन स्कूलों की स्थिति जर्जर थी, आज उनके भवनों की स्थिति बदली है. हर स्कूल में खेल के मैदान होना आवश्यक है. प्रदेश में ऐसे विद्यालय हैं, जिनके भवन सौ साल सवा सौ साल, नब्बे साल और 70 साल से खड़े हैं. इन्होंने पीढ़ियों को बनाया है, इनका योगदान है, इन विद्यालयों की वर्तमान पीढ़ी को आरती उतारनी चाहिए, क्योंकि इन्होंने भारत की पूर्व पीढ़ी और वर्तमान पीढ़ी को गढ़ा है. अगर ये संसाधन न होते तो देश आजादी की लड़ाई कैसे लड़ता, इन संसाधनों को वर्तमान पीढ़ी भूल गई.

'छात्रों से पहले स्कूल आएं शिक्षक'

यूपी के सीएम ने कहा कि लखनऊ में ऐसे विद्यालय मैंने देखे, जिनके भवन पर पेड़ उग आए थे. ये पेड़ वहां की अकर्मण्यता को प्रदर्शित करता है, क्योंकि विद्यालय के पेड़ उखाड़ने के लिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को आना पड़ा. आपका शिक्षक के रूप में पहला कार्य होना चाहिए कि विद्यार्थी के स्कूल आने के 15 मिनट पहले पहुंचे, प्रधानाचार्यों को शिक्षकों से भी पहले आने की प्रवृत्ती होनी चाहिए. आप वर्तमान पीढ़ी को बनाने के लिए नया क्या दे सकते हैं, इसके बारे में सोचना होगा, क्योंकि आपको आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी.

ये भी पढ़ें- उदयनिधि के बयान पर RLD से आई पहली प्रतिक्रिया, जयंत चौधरी के करीबी बोले- 'हमने ठेका थोड़ी न लिया है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget