एक्सप्लोरर

कानपुर: गणतंत्र दिवस पर ऑटो चालक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, डीएम से की थी इच्छामृत्यु की मांग

Kanpur News: कानपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर डीएम से इच्छा मृत्यु मांगने वाले ऑटो चालक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया है, इस मौके पर ऑटो चालक का पूरा परिवार वहां मौजूद रहा.

Republic Day 2025: कथनी और करनी को सच कर दिखने वाले कानपुर के नए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस बात को साबित कर दिया कि वो जो कहते हैं वो करते भी हैं. दो दिन पहले एक ऑटो चालक ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर जिलाधिकारी को पत्र लिख खुद की इच्छामृत्यु की अनुमति मागी थी. ऑटो चालक की डिमांग पर जिलाधिकारी ने उस ऑटो चालक को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर देश की राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का निमंत्रण भेज दिया. आज 26 जनवरी के दिन उसी ऑटो चालक ने जिलाधिकारी साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र के रहने वाले राकेश सोनी नाम के एक ऑटो चालक ने यातायात पुलिस के व्यवहार से आहत होकर खुद की इच्छा मृत्यु का फैसला किया था. इसके लिए कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से पत्र लिखकर एक अनुमति भी मांगी थी, जिस पर जिलाधिकारी ने ऑटो चालक से मुलाकात की और उसके दर्द को समझा. जिलाधिकारी ने ऑटो चालक के इच्छा मृत्यु के फैसले को रद्द करवा कर उसके सम्मान को और भी ज्यादा बढ़ाने का फैसला किया.

डीएम के फैसले की हर किसी ने की सराहना
इसके लिए ऑटो चालक राकेश सोनी को गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को फहराने करने के लिए आमंत्रित किया. आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑटो चालक राकेश सोनी अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा. डीएम ने सम्मान सहित ऑटो चालक ध्वजा रोहण का कार्यक्रम संपन्न करवाया. ऑटो चालक द्वारा ध्वजा रोहण की तस्वीर जिस किसी ने भी देखी वह देखता ही रह गया. कानपुर डीएम के प्रयास की हर किसी ने सराहना की.

वहीं ऑटो चालक और उसका परिवार कलेक्टर से यह सम्मान को पाकर बेहद खुश नजर आ रहा था, जिलाधिकारी के इस सम्मान को ऑटो चालक राकेश सोनी ने उनका आशीर्वाद भी माना है. झंडारोहण के दौरान जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मीडिया से बताया कि, किस तरीके से किसी व्यक्ति के सम्मान को बरकरार रखा जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि वह महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन भी करते हैं.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: जाने से पहले जान ले ये खबर, मेला क्षेत्र में गाड़ियों की नो एंट्री, पास भी नहीं चलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget