एक्सप्लोरर

Hamirpur News: हमीरपुर में हुआ अनोखा क्रिकेट मुकाबला, धोती-कुर्ते में दिखे खिलाड़ी तो संस्कृत में की गई कमेंट्री

Hamirpur News: हमीरपुर जिला इस बार अपनी 200 वीं वर्षगांठ मना रहा है. जिसके तहत सालभर जिले में कोई ना कोई आयोजन होता रहेगा. इसी के तहत हमीरपुर में इस अनोखे क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ.

Hamirpur Cricket: हमीरपुर (Hamirpur) के स्पोर्ट्स स्टेडियम (Sports Stadium) में क्रिकेट (Cricket) का अजब गजब नजारा देखने को मिला, यहां जालौन और हमीरपुर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें खिलाड़ियों ने धोती कुर्ता पहना था. यही नहीं इन खिलाड़ियों ने न तो जूते पहने थे और न ही चप्पलें पहनी थी. इस दौरान उनके पास दूसरे सेफ्टी गार्ड्स जैसे पैड या ग्लब्स भी नहीं थे. इन सबसे अलग दिलचस्प बात ये थी यहां पर जो कमेंट्री हो रही थी वो संस्कृत (Sanskrit) में की जा रही थी.

हमीरपुर ज़िला इस बार अपनी 200 वीं वर्षगांठ मना रहा है. जिसके तहत ये तय हुआ कि इस बार पूरे साल जिलेभर में कोई ना कोई आयोजन होता रहेगा. इसी के तहत हमीरपुर में इस अनोखे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था. इस मैच में जालौन और हमीरपुर के बीच मुकाबला था, जिसमें खिलाड़ी भारतीय वेशभूषा में फील्ड पर उतरे हुए थे. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने धोती कुरता पहना था यही नहीं खेल के दौरान उन्होंने पैरों में जूते या चप्पल भी नहीं पहने हुए थे. इस अनोखे मैच को देखने के लिए यहां पर लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्होंने खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया. 

धोती-कुर्ते में फील्ड में उतरे खिलाड़ी

हमीरपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस मैच में हमीरपुर की झलोखर महाविद्यालय और जालौन के संस्कृत महाविद्यालय की टीमों के बीच मुकाबला था. जिसे हमीरपुर के ज़िलाधिकारी संस्कृत प्रतियोगिता बता रहे हैं. डीएम चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि इस मैच में जो बटुक यानी खिलाड़ी फील्ड में उतरे हैं वो भारतीय वेशभूषा में हैं और कमेंट्री भी संस्कृत में ही हो रही है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भाषा का किसी खेल से सम्बन्ध नहीं होता है. यह सिर्फ इसलिए है ताकि लोगों का रुझान संस्कृत की तरफ भी जाए. 

बहरहाल जो भी हो इस मैच का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया और खिलाड़ियों के लिए तालियां भी बजाई. इस दौरान लोग अपनी-अपनी टीम के समर्थन में खेल के मैदान में जश्न भी मनाते हुए नजर आए. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: चाचा शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश यादव का एक और बड़ा तोहफा, विधानसभा में बढ़ेगी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget