एक्सप्लोरर

Haldwani News: स्कूल में खेलते-खेलते अचानक बेहोश हुआ छात्र, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, सामने आई ये वजह

Haldwani School Student Died: स्कूल में शनिवार को इंटरवल में सभी बच्चे खेल रहे थे. पौने 11 बजे के आसपास कुछ बच्चे शिक्षकों के पास आए और उन्होंने छठी कक्षा के छात्र के बेहोश हो जाने की जानकारी दी.

Uttarakhand News: हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहाँ एक स्कूल में छात्र के बेहोश होने के बाद उसे अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बरेली रोड स्थित महात्मा गांधी इंटर मृत कॉलेज में छठी कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र खेलते-खेलते अचानक बेहोश हो गया. शिक्षक उसे लेकर एसटीएच पहुंचे. जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पिता के अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. छात्र का पिछले एक साल से शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार स्कूल में शनिवार को इंटरवल में सभी बच्चे खेल रहे थे. पौने 11 बजे के आसपास कुछ बच्चे शिक्षकों के पास आए और उन्होंने छठी कक्षा के छात्र मोहम्मद अली के अचानक बेहोश हो जाने की जानकारी दी. शिक्षकों ने आनन-फानन में मोहम्मद अली को एक कार में बैठाकर नजदीकी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसकी जानकारी मिलते ही मृतक छात्र के परिजन और स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंच गया. कुछ परिजनों ने घटना पर संदेह जताया. हालांकि, शिक्षकों की ओर से इंदिरानगर बड़ी मस्जिद निवासी पिता मोहम्मद नसीम को पूरी जानकारी देने के बाद मामला शांत हुआ. पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, लेकिन पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. ऐसे में स्कूल स्टाफ और परिजन अनुमति के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के पास पहुंचे. उन्होंने पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मेडिकल चौकी पुलिस को निर्देशित किया.

छात्र को थी दिमाग से संबंधित परेशानी 

चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मोहम्मद नसीम को शव सौंप दिया गया है. घटना के बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई. टीपी नगर में दुकान चलाने वाले पिता मोहम्मद नसीम ने बताया कि मोहम्मद अली को दिमाग से संबंधित परेशानी थी. उसका इलाज चल रहा था, शनिवार सुबह वो घर से स्वस्थ हालत में स्कूल के लिए निकला था.

UP News: 'क्यों घबराते हो कुछ समय बाद POK अपने पास होगा', वीके सिंह ने सनातन विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
आगरा MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट पर BJP ने मारी बाजी
आगरा MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट पर BJP ने मारी बाजी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget