एक्सप्लोरर

Haldwani News: हल्द्वानी जेल में एक महिला समेत 44 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Haldwani Jail News: हल्द्वानी जेल में 1629 पुरुष जबकि 70 महिला कैदी हैं. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी अब कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है.

Haldwani Jail HIV Positive Prisoners: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. हल्द्वानी जेल में 44 कैदी एचआईवी (HIV) संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव मिली है. इस जानकारी के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. इन सभी कैदियों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं जेल में एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है. इस मामले को लेकर चिकित्सकों की मानें तो उन्होंने बताया है कि जेल में मिले एचआईवी संक्रमित के अधिकतर कैदी ड्रग एडिक्ट हैं.

एचआईवी मरीजों के लिए एआरटी सेंटर बनाया

बता दें कि वर्तमान समय में हल्द्वानी जेल में 1629 पुरुष जबकि 70 महिला कैदी हैं. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी अब कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है. जिससे समय रहते एचआईवी संक्रमित कैदियों का इलाज हो सके. वहीं सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि एचआईवी मरीजों के लिए एआरटी सेंटर बनाया गया है, जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है.

इस मामले पर जेल अधीक्षक ने साधी चुप्पी

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि  उनकी टीम द्वारा लगातार जेल में कैदियों की जांच की जाती है और जो भी कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है उनको निशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं. बहरहाल जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है. हालांकि इस तरह के मामले को लेकर जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि एचआईवी एक संक्रमित बीमरी है और इसे लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है, क्योंकि ये बीमारी एक दूसरे से भी फैलती है.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के मकान के आसपास भी नहीं रहना चाहते लोग, घर छोड़कर कर रहे हैं पलायन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget