एक्सप्लोरर

'इन हैवानों को सख्‍त सजा मिले', पहलगाम आतंकी हमले पर बोल हाजी सैयद सलमान चिश्ती

UP News: गोरखपुर में शनिवार 26 अप्रैल को एक कार्यक्रम में अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन व चिश्‍ती फाउंडेशन के अध्‍यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने शिरकत की. उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर काफी कुछ कहा.

Gorakhpur News: अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन, यूएनओ के शांतिदूत व चिश्‍ती फाउंडेशन के अध्‍यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि कुरान शरीफ में एक आयत है कि एक बेगुनाह इंसान का कत्‍ल करना पूरी इंसानियत के कत्‍ल करने जैसा है. अजमेर शरीफ से भी उन्‍होंने संदेश दिया था कि जो ये हमला किया गया है, वो भारतीयों पर नहीं पूरी मानवता के ऊपर हमला है.

जिन लोगों ने भी अटैक किया है, उनका किसी धर्म और इंसानियत से कोई नाता नहीं है. ये हैवान लोग हैं. हैवानियत के ऊपर उतरे हैं. जिस तरह से लोगों की पहचान करके नाम और धर्म पूछकर जो वहां पर हमला किया गया है. ये इंसानियत के बिलकुल खिलाफ है. ऐसे लोगों को सख्‍त से सख्‍त सजा मिलनी चाहिए.

ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए- हाजी सैयद 
गोरखपुर में शनिवार 26 अप्रैल को एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन, यूएनओ के शांतिदूत व चिश्‍ती फाउंडेशन के अध्‍यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि, गोरखपुर के तमाम शहरवासियों और देश के 140 करोड़ देशवासियों के साथ दुआ करते हैं कि हमारे मुल्‍क में प्‍यार-मोहब्‍बत की सदाएं हमेशा बुलंद होती रहें. गरीब नवाज अजमेर शरीफ दरबार का जो 800 साल से पैगाम है कि मोहब्बत सबसे और नफरत किसी ने नहीं हो. उसी पैगाम को देने के लिए वे यहां पर साझा करने आए हैं. सबकी दुआएं कुबूल हो.

हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि ऐसे लोगों को सख्‍त सजा मिलनी चाहिए, जिससे कि वे दोबारा कहीं भी दुनिया में इस तरह की बर्बरता नजर नहीं आएं और इंसानियत पर कोई हमला नहीं कर सके. उन्‍होंने कहा कि आम दिनों में अजमेर शरीफ अधिक जायरीन नहीं आते हैं. लेकिन 140 करोड़ लोग देश की हुकूमत के फैसले के साथ खड़े हैं. जो भी हुकूमत फैसला लेगी, उसके साथ हर भारतीय खड़ा है. दुनिया के लीडर्स भी उस फैसले के साथ खड़े हैं. ये दहशतगर्दी मानवता के ऊपर ऐसा कलंक है, जिसे जड़ से खत्‍म करना बहुत जरूरी है.

आतंकवाद का किसी मजहब से ताल्लुक नहीं- सैयद सलमान चिश्ती
हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि हमारी मौजूदा युवा पीढ़ी और आने वाले पीढ़ी के लिए इस कलंक को पूरी दुनिया की सरजम़ी से खत्‍म करना बहुत जरूरी है. हमारे देश भारत की ओर से जो शुरुआत हो रही है, वो पूरी दुनिया बहुत जल्‍द आतंकवाद खत्‍म होगा. अजमेर शरीफ में हर मजहब हिन्‍दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हर धर्म के लोग आते हैं.

दरगाह का पैगाम हमेशा अमन का रहा है. जहां तक‍ आतंकवाद का किसी भी मजहब से दूर-दूर तक ताल्‍लुक नहीं है. इंसानियत से कोई ताल्‍लुक नहीं है. इंसानियत से किसी आतंकवादी का ताल्‍लुक नहीं है. उन्‍हें सख्‍त से सख्‍त सजा मिलनी चाहिए. यही हमारी हुकूमत दुनिया के लीडर्स अपील करते हैं.

भारत की तरक्की दुश्मन देशों को पसंद नहीं आ रही- सैयद सलमान चिश्ती
हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि उनका पैगाम है कि 140 करोड़ देशवासी एकजुट होकर एक साथ खड़े हैं. सरकार आतंकवादियों और जो भी संगठन इस घटना से जुड़े हुए हैं, उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए. पूरे दुनिया के लीडर्स हमारे देश के साथ हैं. 14 क‍रोड़ देशवासी कंधे से कंधा मिलाकर देश की तरक्‍की का हिस्‍सा बन रहे हैं. कुछ ऐसे हमारे दुश्‍मन देशों को ये तरक्‍की पसंद नहीं आ रही है. हमें उनको मुंहतोड़ जवाब देना है. कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना है.

हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि कोई भी सोशल मीडिया पर भारतीय के अंदर वैमनस्‍य पैदा करने की कोशिश करता है, तो उन सभी को हमें मुंहतोड़ जवाब देना है कि हम सभी एक हैं और एकता के सा‍थ हम दहशतगर्दी को खत्‍म करेंगे. यही 140 करोड़ देशवासियों का संकल्‍प है. यही हमारी भारत सरकार का संकल्‍प है.

बच्चों को सही शिक्षा की ओर अग्रसर करें- सैयद सलमान चिश्ती
ये पैगाम हमारे हिन्‍दुस्‍तान में जाता है. कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक जितने भी हमारे आध्‍यात्मिक स्‍थल हैं. गोरखपुर की सरजमीं पर हम गोरखनाथ मठ की बात करते हैं. यहां पर जो दरगाहें हैं उनकी बात करते हैं. जब बाबा फरीद की बात करते हैं, तो तालिका में पढ़ते हैं कि नाथ संप्रदाय के योगी और सूफी संतों ने एक साथ मिलकर देश की आजादी के लिए लड़े हैं.

हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि पहले भी एक साथ आध्‍यात्मिक तालीमात से जुड़ते हुए देश की सेवा की है, वो मंजरेआम है. उसी को हमें फिर से दोहराना है कि हमें कोई भी तोड़ न सकें. हम एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के साथ खड़े रहें. जहां भी जरूरत पड़े वहां पर उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. मॉब लिंचिंग की कोई घटना कोई सामने नहीं आई है. लेकिन देश के माहौल को खराब करने का कोई प्रयास करता है, उनको इससे बचना चाहिए. सरकार ने साफ किया है कि जो भी आतंकी इस घटना में शामिल है, उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी.

हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने देश के दुश्‍मनों का मुर्दाबाद करते हुए कहा कि जो भी भारत सरकार का निर्णय है, हर देशवासी उसके साथ है. उन्‍होंने कहा कि हमें परिवार के बुजुर्ग के साथ बच्‍चों को बैठाना चाहिए. सूफिज्म का पैगाम मोहब्‍बत सबसे, नफरत किसी से नहीं है. आज के बच्‍चे को ये सिखाना चाहिए. पहले जो बड़े-बुजुर्गों के साथ बच्‍चे बैठते थे. आज बच्‍चे मोबाइल लेकर खाना खाने के लिए भी बैठते हैं. बच्‍चों को मोबाइल की जगह बुजुर्गों के साथ बैठने की सीख देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- आगरा के होटलों में पाकिस्तानी पर्यटकों को नहीं मिलेगा रूम, Pakistani Not Allowed के लगे पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
आगरा MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट पर BJP ने मारी बाजी
आगरा MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट पर BJP ने मारी बाजी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget