एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे पर केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया, डिप्टी सीएम बोले-'सत्य की जीत होगी'

Gyanvapi ASI Survey: एएसआई सर्वे के चौथे दिन ज्ञानवापी के तहखाने से मूर्तियों के मिलने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन सर्वे होने पर बहुत कुछ मिलेगा.

Gyanvapi Mosque ASI Survey: वाराणसी स्थित ज्ञानवापी के विवादित परिसर में एएसआई सर्वे पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिला कोर्ट वाराणसी, इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. डिप्टी सीएम ने कहा अदालत के आदेश पर ही एएसआई का सर्वे हो रहा है, अदालत के फैसले का हृदय से शिव भक्त के रूप में भी स्वागत करता हूं. 

वहीं एएसआई सर्वे के चौथे दिन ज्ञानवापी के तहखाने से मूर्तियों के मिलने पर कहा उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन यह जरूर है कि सर्वे होने पर बहुत कुछ मिलेगा. एएसआई की ओर से जब अधिकृत रिपोर्ट सार्वजनिक होगी तब पूरी सच्चाई सामने आएगी. डिप्टी सीएम ने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि सत्य की जीत होगी. 

उदित राज के बयान का कोई महत्व नहीं है

इसके साथ ही उदित राज के भारतीय जांच एजेंसियों की तुलना आईएसआई से किए जाने के बयान पर डिप्टी सीएम ने कोई प्रतिक्रिया देने से साफ तौर पर इंकार कर दिया. डिप्टी सीएम ने कहा है कि उदित राज के बयान का कोई महत्व नहीं है. ऐसे लोगों पर सवाल ही नहीं पूछे जाने चाहिए.

नीतीश कुमार के यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर दी प्रतिक्रिया

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भी बयान दिया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा बिहार के सीएम नीतीश कुमार चाहे बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़ें या फिर यूपी की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ लें. वह ना बिहार से ही चुनाव जीतने वाले हैं और ना ही यूपी में चुनाव जीतेंगे.

ABP News C Voter Survey: ज्ञानवापी विवाद पर मुस्लिम पक्ष से सीएम योगी की पहल करने की अपील सही या गलत? चौंकाने वाला है सर्वे

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget