एक्सप्लोरर

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी सर्वे को लेकर ओवैसी के बयान पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, कांग्रेस पर भी बोला हमला

Gyanvapi Case: उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कांग्रेस पर भी बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र को कुचला था.

UP Politics: यूपी बीजेपी (UP BJP) प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupinder Singh Choudhary) ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले (Gyanvapi Masjid Case) में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के बयान पर बड़ी बात कही है. उन्होंने दावा किया कि देश में कानून का राज है और बीजेपी की सरकार सख्ती के साथ कानून का पालन कर रही है. उन्होंने अदालत की तरफ से ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे पर फैसले का स्वागत किया. भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि ज्ञानवापी का मुद्दा देश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर एएसआई की टीम सर्वे का काम कर रही है. उन्होंने लोगों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की.

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष?

बीजेपी अध्यक्ष कहा कि देश-प्रदेश में कानून का राज है. इसलिए सभी लोगों को धैर्य रखना चाहिए. एएसआई सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा बहुत संवेदनशील है. परिसर में जारी सर्वे का परिणाम जनता के सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट का देशवासियों को शिद्दत से इंतजार है. सच्चाई लाने के लिए हमारी तरफ से प्रयास होना चाहिए. बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज तीसरे दिन एएसआई सर्वे का काम कर रही है. 

इमरजेंसी लगाकर कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला-भूपेंद्र चौधरी

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की हत्त्यारी है. इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया. कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता जानती है. उन्होंने दावा किया बीजेपी की सभी सरकारें संविधान के अनुसार काम कर रही हैं. पीएम मोदी की अगुवाई में 'सब का साथ, सब का विकास' के मंत्र पर जनकल्याण का काम हो रहा है. विकास, सुरक्षा और गरीब कल्याण की योजनाओं के लिए बीजेपी समर्पित है. 

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी मस्जिद में ASI सर्वे के बीच तेज हुई बयानबाजी, क्या बोले अयोध्या के साधु-संत?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget