एक्सप्लोरर

Gorakhpur: रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट पर GST विभाग का छापा, 8 घंटे से कागजात खंगाल रही है टीम

Gorakhpur: रामगढ़ताल में चल रहे फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट पर छापेमारी से हड़कंप मच गया है. बीते 8 घंटे से 8 से 10 की संख्या में मौजूद अधिकारी ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी की देखरेख में कागजात को खंगाल रहे हैं.

GST Raid In Gorakhpur: गोरखपुर के रामगढ़ताल में चल रहे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर जीएसटी की रेड पड़ी है. जीएसटी के अधिकारियों ने 8 से 10 की संख्या में सोमवार 13 जनवरी को दोपहर एक बजे के करीब रामगढ़ताल के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर रेड डाली है. फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट पर जीएसटी की शिकायत के बाद अधिकारी छापेमारी के लिए पहुंचे हैं. वे बीते 8 घंटे से लगातार कागजातों की जांच कर रहे हैं. ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी प्रदीप कुमार सोनी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वहां मौजूद फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को बुलाया और एक के बाद पूछताछ शुरू की. इस दौरान टीम ने सभी के मोबाइल भी जब्त कर लिया.

गोरखपुर के रामगढ़ताल में चल रहे फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट का 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शुभारंभ हुआ था. फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट के एमडी आलोक अग्रवाल इस दौरान यहां मौजूद नहीं रहे. बताया जा रहा है कि रियल स्टेट कंपनी ऑर्बिट पर आईटी की 5 दिन से चल रही छापेमारी के बाद अब उनके रिश्तेदारों पर शिकंजा कस गया है. आलोक अग्रवाल ऑर्बिट के एमडी अभिषेक अग्रवाल के साले हैं. गोरखपुर में आईटी के बाद जीएसटी की रेड से गोरखपुर के उद्यमियों और व्‍यापारियों में हड़कंप मच गया है.

ये रूटीन जांच है- ज्वाइंट कमिश्नर
इस दौरान कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी प्रदीप कुमार सोनी ने बताया कि अभी तक लगातार टीम जांच में व्‍यस्‍त है. ये रूटीन जांच है. वे लोग शिकायत के बाद जांच करते हैं. जिसका टैक्‍स कम आता है, उसकी जांच की जाती है. ये जांच आगे एक घंटे तक चल रही है. ये बताना अभी मुश्किल है कि क्या निकल कर सामने आया है. कई डाटा है, जिसकी जांच के बाद अनियमितता का पता चलता है. दो अन्‍य स्‍थानों पर टीम गई थी. वहां से भी टीम आ गई है. 

ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी प्रदीप कुमार सोनी ने बताया कि इसमें आगे भी जांच जारी रहेगी. उन्‍होंने बताया कि जीएसटी यूपी गवर्नमेंट की एक इकाई है. इसका रियल स्‍टेट कंपनी ऑर्बिट में पड़ी आईटी की रेड से संबंध को उन्‍होंने सिरे से खारिज करते हुए बताया कि जीएसटी स्‍वतंत्र रूप से अपनी जांच करती है. इसका उद्देश्‍य ये है कि जांच के साथ ही कर चोरी को रोका जा सके और उसी के आधार पर जांच की जाती है. सारे डॉक्यूमेंट की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाती है.

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम का 2 KM का दायरा मीट-मांस से होगा मुक्त, नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget