एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ धाम का 2 KM का दायरा मीट-मांस से होगा मुक्त, नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

UP News:  काशी विश्वनाथ धाम के 2 किलोमीटर परिधि में आने वाले मीट मांस की दुकानों पर वाराणसी नगर निगम और खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में 16 लोगों पर केस दर्ज किया गया.

Varanasi News: वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम के 2 किलोमीटर परिधि में आने वाले मीट मांस की दुकानों पर वाराणसी नगर निगम और खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है.  जनवरी 2024 में मिनी सदन वाराणसी नगर निगम द्वारा यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि - काशी विश्वनाथ धाम के 2 किलोमीटर के परिधि में मीट मांस की दुकान पर रोक रहेगी. इसी निर्णय को आगे बढाते हुए वाराणसी नगर निगम और खाद्य विभाग की तरफ से ऐसे दुकानों पर  कार्रवाई की जा रही है.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान वाराणसी नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने बताया कि, काशी विश्वनाथ धाम के दायरे में आने वाले मीट मांस की दुकानों को पूर्व में भी नोटिस दी जा चुकी थी. फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के साथ पर्सनली जाकर भी उन्हें इस बात के बारे में अवगत कराया जा रहा था, लेकिन उन पर इस बात का प्रभाव नहीं हुआ. सदन का पूर्व में आदेश था और उसी के तहत कार्रवाई की गई है.  26 दुकानों को चिन्हित किया गया है, जिसमें नोटिस का जवाब न देने और सहयोग न करने पर 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज  किया गया है. उन्होंने बताया कि, हमारा प्रयास है कि काशी का प्रमुख धार्मिक स्थल काशी विश्वनाथ धाम का 2 किलोमीटर क्षेत्र मीट मांस की दुकानों से मुक्त हो.

हमने नियमों का कहीं से भी उल्लंघन नहीं किया - दुकानदार
वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय दुकानदारों का महापौर और नगर निगम के अधिकारियों से मिलना जारी है. उनका कहना है कि - इस मामले में कोई वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए.  इस बात का वह ध्यान रखेंगे कि कहीं से भी लोगों की कोई भावनाएं आहत ना हो. वह तकरीबन कई पीढियां से यह कार्य करते आए हैं, यह उनकी आजीविका का सवाल है. इसलिए इस विषय पर बेहद गंभीरता से विचार करते हुए उनके लिए कोई समाधान निकाला जाए.

ये  भी पढ़ें: AMU प्रोफेसर ने सहकर्मी को बदनाम करने के लिए कर दी 22 जगह शिकायत! पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget