एक्सप्लोरर

प्रयागराज एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सिपाही निलंबित, GRP ने लिया एक्शन

UP News: इस घटना का 51 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में ही आरोपी हाथ जोड़कर युवती से माफी मांगते हुए नजर आता है.

प्रयागराज से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. दिल्ली से आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई. आरोप है कि ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी का दीवान आशीष गुप्ता युवती के साथ अभद्र हरकत करने लगा. युवती के विरोध करने और मोबाइल से वीडियो बनाने पर आरोपी माफी मांगते हुए हाथ जोड़ने लगा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है.

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती 13 अगस्त की रात प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली से लौट रही थी. रात में जब वह सो रही थी, तभी वर्दी पहने एक दीवान उसके पास आया और उसे गलत तरीके से छूते हुए अभद्रता करने लगा. युवती की नींद खुली तो उसने तुरंत विरोध किया. इस पर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा. युवती ने जब मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो वह बार-बार माफी मांगने लगा.

घटना के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा बोला नौकरी चली जाएगी

घटना के समय युवती के बगल की सीट पर एक महिला भी यात्रा कर रही थी. जब उसने पूरी आपबीती सुनी तो आरोपी दीवान से सवाल-जवाब किया. महिला ने फटकार लगाई कि ट्रेन में उसकी ड्यूटी सुरक्षा देने की है या फिर ऐसी हरकत करने की. इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर बार-बार माफी मांगता रहा. वीडियो में भी यह साफ दिख रहा है कि वह युवती से कह रहा है “माफ कर दो... नौकरी चली जाएगी.”

युवती ने पूरी घटना की शिकायत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही मामला जीआरपी अधिकारियों तक पहुंचा. आरोपी की पहचान जीआरपी प्रयागराज थाने में तैनात दीवान आशीष गुप्ता के रूप में हुई. जीआरपी अफसरों ने तत्काल प्रारंभिक जांच कराई. जांच में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाई गई, जिसके बाद आरोपी दीवान को निलंबित कर दिया गया.

इस घटना का 51 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में ही आरोपी हाथ जोड़कर युवती से माफी मांगते हुए नजर आता है. युवती बार-बार उससे पूछती है कि उसने ऐसा क्यों किया. बगल की सीट पर बैठी महिला भी उसे जमकर लताड़ती है.

एसपी जीआरपी ने मामले पर क्या कहा

एसपी जीआरपी प्रयागराज, प्रशांत वर्मा ने बताया कि घटना की जांच सीओ जीआरपी प्रयागराज को सौंपी गई है. आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस पूरे मामले ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस पुलिसकर्मी पर यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही युवती की इज्जत से खिलवाड़ करने का आरोपी निकला.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget