एक्सप्लोरर

शहरी परिवहन में बड़ा बदलाव, ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए दो एजेंसियों को हरी झंडी

Noida News:परियोजना ग्रास कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें बसों की खरीद, संचालन और रखरखाव का खर्च एजेंसियों द्वारा वहन किया जाएगा. इस योजना पर कुल 675 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है.

UP News: ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की योजना को गति मिल गई है. शहरी परिवहन निदेशालय द्वारा सोमवार को खोली गई फाइनेंशियल बिड में दो एजेंसियों का चयन किया गया है. इन एजेंसियों ने बस संचालन के लिए सबसे कम लागत का प्रस्ताव दिया, जिसके चलते उन्हें अंतिम रूप से चयनित किया गया.

यह पूरी परियोजना ग्रास कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (GCC) मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें बसों की खरीद, संचालन और रखरखाव का खर्च एजेंसियों द्वारा वहन किया जाएगा. इस योजना पर कुल 675 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है.

दो प्रकार की बसें सड़क पर उतरेंगी

250 बसें होंगी 9 मीटर लंबी, जिनमें 28 यात्रियों की क्षमता होगी (एक सीट दिव्यांग यात्री के लिए), 250 बसें होंगी 12 मीटर लंबी, जिनमें चालक और दिव्यांग यात्री को छोड़कर 36 यात्री बैठ सकेंगे.

अधिकारियों के अनुसार, दोनों एजेंसियों को बसें सड़क पर लाने में चार महीने से अधिक समय लग सकता है. शहरी परिवहन निदेशालय द्वारा मार्च 2025 में इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें कुल 9 एजेंसियों ने भाग लिया था. इनमें से एक एजेंसी तकनीकी परीक्षण में अयोग्य पाई गई.

सार्वजनिक परिवहन होगा बेहतर

इस परियोजना के जरिए पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी.

नोएडा में बढ़ रहा परिवहन दबाब

एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा तेजी से बढ़ता औद्योगिक क्षेत्र है. लिहाजा यहां आबादी का तेजी से विकास हो रहा है, जिसमें परिवहन जैसी व्यवस्था प्राधिकरण के लिए विशेष चुनौती है. मेट्रो ने काफी हद तक कंट्रोल किया है, लेकिन बावजूद इसके अभी भी बड़ी संख्या में सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता है. भविष्य में वाहनों की संख्या और सडकों की क्षमता देखते हुए ये फैसला लिया गया है.जिसका लाभ यहां के लोगों को जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget