एक्सप्लोरर

नोएडा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर के ऑडियो और वीडियो, पुलिस की साख पर लगा बट्टा

गौतमबुध नगर में पुलिस कमिश्नरेट लगाया गया था. जनता को बेहतर पुलिसिंग देने के लिए वायदा किया गया था. लेकिन, यहां तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम रतन सिंह हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं. उन पर अवैध वसूली, गाली-गलौज मारपीट के आरोप लगते रहते हैं.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा हाईटेक सिटी में शुमार है. पुलिस कमिश्नर का आदेश है कि यहां की पुलिस का जनता के प्रति दोस्ताना व्यवहार होना चाहिए. किसी से भी दुर्व्यवहार ना किया जाए. नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस अपनी छवि जनता के बीच अच्छी करने के लिए तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी कर रही है. लेकिन विवादित रसूखदार ट्रैफिक इंस्पेक्टर पुलिस की छवि को धूमिल करते हुए नजर आ रहे हैं. हाल में कई ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिससे पुलिस की साख पर बट्टा लगा है.

वायरल हुए कई वीडियो ऑडियो में ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम रतन सिंह ऑटो चालक को गंदी-गंदी गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं. एक वीडियो उन्हीं के ट्रैफिक सिपाही ने बनाकर पुलिस ग्रुप पर डाली है. वहीं, उल्टा ट्रैफिक सिपाही को ही डीसीपी ट्रैफिक ने अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर का तीसरा वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर को ट्रांसपोर्टरों ने ही अवैध वसूली को लेकर बीच सड़क पर घेर रखा है. वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कई लोग अवैध वसूली का विरोध कर रहे हैं. इस बात को लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी चुप्पी साधे हुए हैं.

नहीं की गई कार्रवाई गौतमबुध नगर में पुलिस कमिश्नरेट लगाया गया था. जनता को सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग देने के लिए वायदा किया गया था. लेकिन, यहां तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम रतन सिंह हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं. उन पर हमेशा अवैध वसूली, गाली-गलौज मारपीट के आरोप लगते रहते हैं. ट्रैफिक इंस्पेक्टर के कई ऑडियो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ट्रैफिक इंस्पेक्टर का एक और वीडियो जीरो प्वाइंट पर डबल डेकर बस वालों के साथ मारपीट करते हुए वायरल हुआ था. लेकिन, उस मामले में भी कोई कार्रवाईनहीं की गई.

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई हालात ये हैं कि, जिले के ट्रांसपोर्टर ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ डीसीपी ट्रैफिक से शिकायत कर चुके हैं. इनका कहना है कि शिकायत के बाद भी अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है. लोग काफी समय से ट्रैफिक इंस्पेक्टर की शिकायत कर रहे हैं. उल्टा अधिकारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को ही बचाते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर मंथली न देने पर वाहनों के भारी भरकम चालान काट देते हैं, जिसे लेकर वो परेशान हैं. कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

कौन दे रहा है संरक्षण अब ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर विवादित ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर कार्रवाई क्यों नहीं होती. रसूखदार इंस्पेक्टर को कौन संरक्षण दे रहे हैं. इंस्पेक्टर के कई ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन, पुलिस अधिकारी जांच के नाम पर पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

'गुड मॉर्निंग' जैसे कार्यक्रम से बदली  छवि नोएडा ट्रैफिक पुलिस अपनी छवि सुधारने के लिए हमेशा जनता के सामने नए-नए जागरूकता कार्यक्रम करते हुए नजर आती रही है. सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के लिए पुलिस 'गुड मॉर्निंग' जैसे कार्यक्रम भी चलाती है. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर गुड मॉर्निंग कहते हुए उन्हें गुलाब का फूल भेंट करते हैं. समय-समय पर ट्रैफिक कानून तोड़ने वाले, गलत लेन में वाहन चलाने वाले, सीट बेल्ट, हेलमेट न पहनने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वालों को फूल देते हुए नजर आए हैं.

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई मामले के लेकर ज्वाइंट सीपी अपर्ण गांगुली ने बताया कि ट्रैफिक विभाग का एक अभियान चल रहा था, जिसको लेकर कुछ वाहन सीज किए गए थे. इन लोगों ने ही अवैध वसूली को लेकर आरोप लगाए हैं. जो भी ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसे लेकर जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर निर्माण के लिए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने दान किए 11 लाख रुपए, कही बड़ी बात

Priyanka Gandhi का मुजफ्फरनगर दौरा आज, बघरा गांव में किसानों को करेंगी संबोधित

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget