एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में बड़ी कार्रवाई,16 साल बाद मिली जमीन तो आवंटियों के छलके आंसू

Greater Noida: जमीन पतवाड़ी क्षेत्र के खसरा संख्या 1150 में स्थित है, जिसे प्राधिकरण ने अधिग्रहित किया था. लेकिन लंबे समय से अवैध कब्जों के कारण यह भूखंड आवंटियों को नहीं सौंपा जा सका था.

UP News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 स्थित डी ब्लॉक में 16 साल से अपने प्लॉट का इंतजार कर रहे 10 आवंटियों को आखिरकार सोमवार को राहत मिली. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 की टीम ने लगभग 10,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए आवंटियों को उनका वैध कब्जा दिला दिया. इस जमीन की बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है.

कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण ने केवल आवंटियों के प्लॉट खाली कराए, बल्कि सेक्टर की 9 मीटर और 18 मीटर चौड़ी सड़कों, और प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट के निर्माण के रास्ते भी खोल दिए. इससे सेक्टर-2 के निवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
आवंटियों ने की थी शिकायत

यह जमीन पतवाड़ी क्षेत्र के खसरा संख्या 1150 में स्थित है, जिसे प्राधिकरण ने अधिग्रहित किया था. लेकिन लंबे समय से अवैध कब्जों के कारण यह भूखंड आवंटियों को नहीं सौंपा जा सका था. आवंटियों की शिकायत पर प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. उनके निर्देश पर एसीईओ प्रेरणा सिंह की निगरानी में यह विशेष अभियान चलाया गया.

पांच घंटे में हटाया अतिक्रमण

कार्रवाई का नेतृत्व महाप्रबंधक ए.के. सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने किया, जिसमें तीन जेसीबी मशीनें, चार डंपर और बड़ी संख्या में पुलिस बल की सहायता से करीब पांच घंटे में अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा, प्रभात शंकर, रतिक और सहायक प्रबंधक राजीव मोटला भी मौजूद रहे.

अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्पष्ट किया कि चाहे प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि हो या कब्जा प्राप्त ज़मीन—किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे मामलों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

10 आवंटियों को मिला कब्ज़ा

इस कार्रवाई से न केवल 10 आवंटियों को वर्षों पुराना उनका हक मिला, बल्कि सेक्टर में बुनियादी ढांचे के विकास की राह भी खुल गई है. स्थानीय निवासियों और आवंटियों ने इस पहल के लिए प्राधिकरण का आभार जताया है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget