एक्सप्लोरर

UP News: स्क्रैप माफिया रवि काना गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Ravi Kana Arrested: नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना के गिरोह के ज्यादातर सदस्य और उसकी पत्नी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, लेकिन रवि व उसकी महिला मित्र लगातार फरार चल रहे थे.

Ravi Kana News: स्क्रैप माफिया रवि काना को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शनिवार को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी थी, माना जा रहा है कि आने वाले सोमवार को रिमांड पर सुनवाई हो सकती है. रवि काना व उसकी गर्लफ्रेंड से पुलिस ने 80 से ज्यादा सवाल पूछे. दोनों पर 50 हजार का इनाम घोषित था.

गैंगरेप और गैंगस्टर के मामले में फरार रवि काना दो दिन पहले ही थाईलैंड में पकड़ा गया, जिसके बाद उसकी महिला मित्र के साथ दोनों को भारत डिपोर्ट किया गया और दिल्ली एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जनवरी में ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस ने रवि काना और उसके गिरोह के 15 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी और उससे पहले नोएडा के थाना सेक्टर-39 में रवि काना और उसके सहयोगियों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ था. लंबे समय से पुलिस को रवि काना की तलाश थी.

रवि के गिरोह के ज्यादातर सदस्य और उसकी पत्नी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, लेकिन रवि व उसकी महिला मित्र लगातार फरार चल रहे थे. पुलिस को पहले ही शक था कि वह देश छोड़कर कहीं भाग चुका है. इसी को लेकर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था.

नोएडा पुलिस इस मामले में थाईलैंड पुलिस के संपर्क में भी थी. शुक्रवार रात को इन दोनों को इंडिया डिपोर्ट किया गया, जिसके बाद एयरपोर्ट से नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रवि काना और काजल झा को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ भी की गई. इस दौरान पुलिस ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की थी जिसमें रवि काना से 45, वहीं काजल से करीब 38 सवाल पूछे गए.

उनके राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों से संरक्षण देने वालों के बारे में भी पूछा गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान रवि काना ने कई सफेदपोशों और अफसर के नाम पुलिस को बताए हैं. पुलिस ने शनिवार को रवि को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांगी, जिस पर सुनवाई बाकी है.

रवि काना हरेंद्र प्रधान दादूपुर का छोटा भाई है. हरेंद्र प्रधान की हत्या वर्ष 2015 में सुंदर भाटी ने करवाई थी. हरेंद्र नागर हत्याकांड गौतमबुद्ध नगर के चर्चित हत्याकांड में शामिल है. हरेंद्र नागर की हत्या होने के बाद स्क्रैप और सरिया तस्करी का सारा काम रवि काना ने संभाल लिया.

'काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा...', सीएम योगी ने गोकशी का जिक्र कर सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget