एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में बैरिकेड तोड़कर निर्माणाधीन अंडरपास में गिरी बाइक, युवक-युवती की दर्दनाक मौत

UP News: ग्रेटर नोएडा में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ चौक पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार डुकाटी स्क्रैम्बलर बाइक पर सवार युवक और युवती निर्माणाधीन अंडरपास की लोहे की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए करीब 8 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए. गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अंकुर सिंह (28), निवासी पंचशील ग्रीन-2 और कशिश, निवासी 14 एवेन्यू, के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे और ग्रेटर नोएडा की निजी कंपनियों में कार्यरत थे. पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब बाइक गौड़ चौक से गुजर रही थी. अनुमान है कि बाइक की रफ्तार 100 किमी/घंटा से अधिक रही होगी, क्योंकि 8.5 लाख रुपये कीमत वाली यह स्पोर्ट्स बाइक 299 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से चल सकती है.

घटना के वक्त बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेलमेट
प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद श्रमिकों की मदद से पुलिस ने दोनों को पीसीआर वैन से अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. हालांकि परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

मार्च 2025 में शुरू हुआ अंडरपास का काम
नोएडा के गौड़ चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए छह लेन वाले अंडरपास का निर्माण कार्य मार्च 2025 में शुरू किया गया था. 82 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह 720 मीटर लंबा अंडरपास ग्रेटर नोएडा को गाजियाबाद और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. परियोजना के 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र में ट्रैफिक बाधित रहता है. जिससे यहां जाम लगता है.

ये भी पढ़ें: ईरान और इजरायल जंग: ईरान में फंसे बुलंदशहर के भी भारतीय छात्र, परिजन परेशान

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget