एक्सप्लोरर

ग्रेनो वासियों को मिलेगी सौगात, सेक्टरों और गांवों में बन रहे 16 सामुदायिक केंद्र

अब तक जिन 12 क्षेत्रों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण आरंभ हो चुका है, उनमें ओमीक्रॉन वन ए, ज्यू वन, ज्यू टू, ज्यू थ्री, ईटा वन, जीटा वन, डेल्टा थ्री, स्वर्णनगरी और चिपियाना बुजुर्ग शामिल हैं.

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. शहर के 16 प्रमुख सेक्टरों और गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे यहां के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए अब जगह की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार की पहल पर यह महत्वाकांक्षी परियोजना आकार ले रही है, जिसके तहत कुल 16 सामुदायिक केंद्र बनाए जा रहे हैं. इनमें से 12 स्थानों पर निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है, जबकि शेष 4 स्थानों पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा. इस परियोजना पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

कई सुविधाओं से युक्त होंगे सामुदायिक केंद्र
यह सामुदायिक केंद्र दो मंजिला बनाए जा रहे हैं, जिन्हें आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. इनमें ग्राउंड फ्लोर पर लॉबी, पार्टी हॉल, किचन, स्टोर रूम, एक मल्टीपर्पज रूम और महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय होंगे. प्रथम तल पर लाइब्रेरी, लॉबी और फिर से जेंडर-सेपरेटेड टॉयलेट्स की व्यवस्था की गई है. इसके अतिरिक्त, प्रत्येक सामुदायिक केंद्र में लगभग 50 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

इन क्षेत्रों में हो रहा है निर्माण
अब तक जिन 12 क्षेत्रों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण आरंभ हो चुका है, उनमें ओमीक्रॉन वन ए, ज्यू वन, ज्यू टू, ज्यू थ्री, ईटा वन, जीटा वन, डेल्टा थ्री, सेक्टर 37, सेक्टर 36, पाई वन, स्वर्णनगरी और चिपियाना बुजुर्ग शामिल हैं. वहीं, सेक्टर-3, सिरसा, डाढ़ा और लुक्सर में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है.

सीईओ के निर्देश पर सख्त निगरानी
प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने परियोजना विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि स्थानीय निवासियों को आयोजन हेतु उपयुक्त स्थान जल्द से जल्द मिल सके. उन्होंने यह भी कहा है कि जिन क्षेत्रों में पहले से सामुदायिक केंद्र मौजूद हैं, लेकिन वे अब जर्जर अवस्था में हैं, वहां उनकी मरम्मत कर उन्हें पुनः उपयोगी बनाया जाए.

प्राधिकरण का उद्देश्य: हर नागरिक को मिले सुविधा
महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह के अनुसार, इन सामुदायिक केंद्रों का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को सामाजिक समावेश और सुविधा युक्त सार्वजनिक स्थल प्रदान करना है, जिससे वे अपने पारिवारिक, धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रम बिना किसी असुविधा के आयोजित कर सकें.

इस प्रयास से ग्रेटर नोएडा में सामाजिक संरचना को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी, वहीं नागरिकों को आयोजन के लिए निजी स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. वर्ष के अंत तक इन सभी सामुदायिक केंद्रों के पूर्ण हो जाने की उम्मीद है.

यह पहल ग्रेटर नोएडा को एक आधुनिक, सुगठित और नागरिकों के लिए समर्पित स्मार्ट शहर की दिशा में एक और कदम के रूप में देखा जा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
कन्नौज में कांवड़ियों का प्रदर्शन, पुलिस पर पिटाई का आरोप
कन्नौज में कांवड़ियों का प्रदर्शन, पुलिस पर पिटाई का आरोप
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget