एक्सप्लोरर

सुलझ गई रागिनी गायिका सुषमा हत्याकांड की गुत्थी, 8 लाख दी गई थी सुपारी, जानें- किसने रची साजिश

रागिनी गायिका सुषमा हत्याकांड में पुलिस दो शार्प शूटरों और महिला के लिव-इन-पार्टनर सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो सुषमा की हत्या के लिए 8 लाख में सुपारी दी गई थी।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। रागिनी गायिका सुषमा की हत्या के राज से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने प्रेमी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक फॉर्च्युनर कार, एक पिस्टल, एक तमंचा और कई जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो इस हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं खुद गजेंद्र भाटी है जो सुषमा का प्रेमी था और उसी के साथ वो लिविंग रिलेशन में रहती थी।

पुलिस की मानें तो सुषमा की हत्या के लिए 8 लाख में सुपारी दी गई थी और उसके लिए लगभग 4 लाख रुपये पहले दिए गए थे। गिरफ्तार अभियुक्त में प्रेमी गजेंद्र भाटी अमीनाबाद साइड 5 ग्रेटर नोएडा, अजब सिंह अमीनाबाद साइड 5 ग्रेटर नोएडा, प्रमोद महसाना बुलंदशहर, अमित खानपुर बुलंदशहर, मुकेश कश्यप बुलंदशहर, संदीप जेवर गौतमबुद्धनगर का रहने वाले हैं।

सुलझ गई रागिनी गायिका सुषमा हत्याकांड की गुत्थी, 8 लाख दी गई थी सुपारी, जानें- किसने रची साजिश

पूरे मामले पर एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस और स्टार-2 टीम को सूचना मिली थी कि सुषमा की हत्या करने वाले 2 शूटर बीटा थाना क्षेत्र में फॉर्च्युनर कार से घूम रहे हैं। टीम ने सिग्मा-4 के सर्विस रोड पर घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें मुकेश और संदीप पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गजेंद्र ने बताया है कि सुषमा उस पर शादी का दबाव बना रही थी और संपत्ति भी अपने नाम कराना चाहती थी। गजेंद्र सुषमा के चरित्र पर भी शक करता था। सुषमा से छुटकारा पाने के लिए गजेंद्र ने 8 लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए शूटर मुकेश के खिलाफ 22 केस और संदीप पर 2 केस दर्ज हैं। ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।

सुलझ गई रागिनी गायिका सुषमा हत्याकांड की गुत्थी, 8 लाख दी गई थी सुपारी, जानें- किसने रची साजिश

गौरतलब है कि, रागिनी गायक सुषमा ने 2014 में अपने पति को तलाक दे दिया था। इसके बाद से वह ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में गजेंद्र भाटी के साथ लिव-इन-रिलेशनशीप में रह रही थी। सुषमा पर इसी साल 19 अगस्त को भी हमला हुआ था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget