एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: हाइवे पर सवारी बैठाकर लूटते थे, पुलिस से हुई मुठभेड़ तो खुला और बड़ा राज

Greater Noida News: यह गिरोह ईको कार में सवारी बनाकर लोगों को बैठाते थे और सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट करते थे. इन पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

UP News: ग्रेटर नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर में गाड़ी में सवारी बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाशों और थाना बीटा-2 पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया.

घायल बदमाश की पहचान आकाश पुत्र राजू सिंह के रूप में हुई है, जिसे पैर में गोली लगी है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, अन्य दो बदमाशों कृष्ण पुत्र मनोज और राम मौर्य पुत्र श्याम को पुलिस ने सघन तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया. पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है. इस गैंग ने पिछले काफी समय से पुलिस की नाक में दम कर रखा था.

ये सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन, 2500 नकद, आधार कार्ड, अन्य आईडी दस्तावेज, दो अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू और लूटपाट में इस्तेमाल की जाने वाली ईको कार बरामद की है.

चेकिंग के दौरान मुठभेड़

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि थाना बीटा-2 की पुलिस टीम एनआरआई कट परी चौक के पास चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध ईको कार को रुकने का इशारा किया गया. खुद को घिरता देख कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया.
सवारी बनाकर बैठाते थे

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के अनुसार यह गिरोह ईको कार में सवारी बनाकर लोगों को बैठाते थे और सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट करते थे. इन पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी हैं और इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget