एक्सप्लोरर

Greater Noida News: दिल्ली से सटे शहरों में सफर हुआ आसान, दादरी और नोएडा तक जुड़ी है बस सेवा, जानिए- कैसे ले सकते हैं लाभ

UP News: ग्रेटर नोएडा में अब लोग आसानी से शहर में कहीं भी जा सकते हैं. लोकल बस सेवा का लाभ ग्रेटर नोएडा और आसपास के निवासियों को अब मिल रहा है और यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पहले जहां एक जगह से दूसरी जगह जाना मुश्किल हो जाता था. वहीं लोकल बस सेवा की शुरुआत होते ही अब लोग आसानी से शहर में कहीं भी जा सकते हैं. लोकल बस सेवा का लाभ ग्रेटर नोएडा और आसपास के निवासियों को अब मिल रहा है. यही वजह है कि इन बसों में सफर करने वाले यात्री बढ़ रहे हैं. इससे पहले बसों के चलने से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को घाटा हो रहा था. जिसके बादल 17 जून से इन बसों के दायरे को बढ़ाया गया है. साथ ही बसों को  दादरी और नोएडा से भी जोड़ा गया है. यही वजह है कि यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है और इससे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से रोडवेज को दी जाने वाली वायबिलिटी गैप फंड की धनराशि भी कम हो रही है.

दरअसल, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए लोकल बस सेवा बीते छह जनवरी से शुरू की गई है, इन बसों का संचालन करने पर होने वाले घाटे की भरपाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर रहा है. हर महीने बसों के संचालन पर औसतन 30 लाख रुपये का खर्च हो रहा है लेकिन इस हिसाब से बसों से आमदनी नहीं हो रही थी. इसलिए टिकट से होने वाली आमदनी की कटौती करने के बाद जो भी पैसे बच रहे थे, उसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण हर महीने रोडवेज को दे रहा है. फिलहाल लोकल बसें ग्रेटर नोएडा के पांच रूटों पर चल रही हैं.

दादरी और नोएडा से जुड़ी बस सेवा
बीते 16 जून को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण की ओर से चलाई गई बसों में होने वाले नुकसान को लेकर बैठक की, जिसमें यह तय किया गया कि 5 रूटों पर चलने वाली कुछ बसों को नोएडा और दादरी से जोड़ा जाए और 17 जून से ही इसकी शुरुआत हो गई. कुछ बसों को दादरी और नोएडा के सेक्टर 37 से जोड़ दिया गया, इससे लोकल बस सेवा में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई. इससे टिकटों से होने वाली आमदनी भी बढ़ गई.

18 दिन में हुई 2.66 लाख की हुई आमदनी
प्राधिकरण के ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक जनवरी महीने में टिकटों से 20 हजार रुपये की आमदनी हुई थी और मई महीने  में टिकटों से 1.94 लाख रुपये मिले, जबकि 17 जून से नोएडा और दादरी को जोड़ते हुए बसें चलने लगीं तो 17 जून से 04 जुलाई के बीच के 18 दिनों में ही यात्री टिकटों से आमदनी बढ़कर 2.66 लाख रुपये हो गई. इससे प्राधिकरण को घाटे की भरपाई और कम करनी पड़ रही है. इसको लेकर सीईओ ने बताया कि ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के निवासियों के लिए लोकल बस सेवा शुरू की गई है. यात्री बेझिझक इन बसों में सफर कर सकते हैं, अगर कोई दिक्कत हो या फिर कोई सुझाव हो तो प्राधिकरण को जरूर बताएं.

ये भी पढ़ें:-

Kaushambi News: कौशांबी में पुलिस के हाथ लगे 9 शातिर चोर, अलग-अलग जिलों में करते थे वाहन चोरी

Hamirpur News: जमीनी विवाद को लेकर परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की कोशिश, जानें- पूरा मामला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget