एक्सप्लोरर

Greater Noida: दोस्त के घर होली मनाने गए युवक की मौत, ठिकाने लगाने ले जा रहे दो गिरफ्तार

UP Crime News: ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि मनीष के भाई हैप्पी शर्मा की शिकायत पर सलमान और राशिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की कोतवाली दनकौर के ऊंची दनकौर के रहने वाले मनीष शर्मा के शव को ठिकाने लगाने ले जा रहे राशिद और सलमान नाम के दो युवकों को पुलिस (Greater Noida Police) ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. इस बीच मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर की मांग को लेकर कोतवाली दनकौर पर हंगामा किया.

23 वर्षीय मनीष शर्मा ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बाउंसर का काम करता था. बुधवार की शाम को कस्बे के रहने वाले राशिद और सलमान उसे अपने घर होली खेलने के बहाने लेकर आए थे. देर शाम मनीष के परिवार वालों को सूचना मिली कि राशिद और सलमान मनीष को बेसुध अवस्था में बाइक पर लेकर जा रहे थे. उसी दौरान कस्बे के लोगों ने इसे देख शोर मचा दिया. 

मनीष को मौके पर फेंक कर फरार हो गए आरोपी
आरोपी मनीष को मौके पर फेंक कर फरार हो गए. परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मनीष की हालत काफी खराब थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष को ग्रेटर नोएडा के जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

UP Politics: यूपी में अबतक फेल नहीं हुआ है BJP का ये फॉर्मूला, दांव चला तो 2024 में विपक्ष की बढ़ेगी मुश्किल

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि मनीष के भाई हैप्पी शर्मा की शिकायत पर सलमान और राशिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है मनीष होली मनाने के लिये राशिद और सलमान के घर गया था जहां तीनों ने जमकर कई प्रकार के नशीले पदार्थों से नशा किया था. इस दौरान मनीष बेसुध हो कर गिर पड़ा, जिसके कारण राशिद और सलमान उसे मरा समझ कर घबरा गये और उसके शरीर को ठिकाने लगाने जा रहे थे, तभी लोगों ने देख लिया. एडिशनल डीसीपी का कहना है कि दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उनका कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget